मैं कोई वादा नहीं करता क्योंकि... राजनाथ सिंह ने अपनी ही बिरादरी की खोल दी पोल
Updated on
13-01-2023 05:43 PM
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोई वादा करने से परहेज रखते हैं। गुरुवार को यूपी की राजधानी में सिंह ने इसकी वजह समझाई। सिंह ने कहा, 'मैं कोई वादा नहीं करता। इसीलिए मैंने चुनाव लड़ने के दौरान भी कोई वादा नहीं किया था क्योंकि भारतीय राजनीति का दुर्भाग्य है कि नेता वादे तो कर देते हैं, लेकिन पूरा नहीं कर पाते। अगर नेता अपना आंशिक वादा भी पूरा कर देते तो उनके सामने विश्वसनीयता का संकट नहीं होता।' वे केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज (रस्तोगी) की ओर से हुए हरिश्चंद्र जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी थी तो मैं पार्टी का प्रेसिडेंट था और घोषणापत्र बनवाया।
हमने वही वादे किए, जो पूरे कर सकते थे। दूसरी बार भी ऐसा हुआ। पीएम मोदी चाहते हैं कि हम वही वादे करें, जो पूरे कर पाएं। उन्होंने उदाहरण गिनाते हुए कहा कि हमने धारा-370 हटाने का वादा पूरा किया, नागरिकता कानून ले आए और अब कॉमन सिविल कोड पर भी काम चल रहा है। जल्द ही इसे भी पूरा करेंगे।
सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 'अपनी सांस्कृतिक विरासत पर हमें गर्व होना चाहिए। जैसे बिना जड़ के कोई पेड़ विशाल नहीं बन सकता वैसे ही बिना संस्कृति को समझे कोई सभ्यता महान नहीं बन सकती।'मैं वादा नहीं करता क्योंकि भारत की राजनीति में नेताओं ने कई वादे किए हैं लेकिन अगर उनमें से आधे वादों को भी पूरा किया होता तो देश में विश्वसनीयता का संकट नहीं होता।
गडकरी भी दे चुके हैं ऐसा बयान रक्षा मंत्री का यह बयान वैसे तो सभी नेताओं के लिए था, पर लोग अलग मायने निकालने लगे हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसी लाइन पर बयान दे चुके हैं। गडकरी ने जनवरी 2019 में कहा था कि 'सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं पर दिखाए गए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। इसलिए सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकें। मैं सपने दिखाने वालों में से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100% डंके की चोट पर पूरा होता है।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…