'अपना वो रूप वापस नहीं चाहती, जिसमें तुम ना हो' विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट
Updated on
13-01-2026 02:25 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली के सक्सेसफुल करियर में जितना योगदान उनकी निजी मेहनत का है, उतना ही योगदान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी है। वैसे तो विराट कोहली हमेशा अपने परिवार के लिए बेहद समर्पित दिखाई देते हैं, लेकिन अनुष्का ने भी उन्हें कभी खेलने के लिए घर से दूर रहते समय परिवार की चिंता नहीं करने दी है। यहां तक कि अनुष्का अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद बॉलीवुड फिल्मों में सक्सेसफुल करियर भी अपने परिवार को समय देने के लिए लगभग छोड़ चुकी हैं। मां बनने की जिम्मेदारी और अहसास को वे कैसे महसूस करती हैं, ये उन्होंने अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन पर एक बेहद इमोशनल सोशल पोस्ट के जरिये फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें उन्होंने मदरहुड पर बात की है, जो लोगों के दिल को छू गई है।
11 जनवरी को इंस्टा स्टोरी पर लिखा पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका कोहली के जन्मदिन यानी 11 जनवरी के दिन अपने इंस्टा प्रोफाइल की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा,'और मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी, जो तुम्हें नहीं जानता था, मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021,' इस पोस्ट को अनुष्का के साथ ही विराट के फैंस ने भी बेहद पसंद किया है।
बेटी-बेटे को लाइमलाइट से रखती हैं दूर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इस शादी के चार साल बाद अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका कोहली को जन्म दिया था, जबकि 15 फरवरी, 2024 को उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट, दोनों ही अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रहते हैं। यहां तक कि बेटी का फोटो व वीडियो क्लिक करने की कोशिश में उनकी पैपराजी से झड़प भी हो चुकी है। दोनों का कहना है कि वे अपने बच्चों को किसी तरह के दबाव में जीना नहीं सिखाना चाहते हैं।
अनुष्का ने बच्चों के लिए छोड़ दिया है प्रोफेशनल करियर
अनुष्का शर्मा अपने बच्चों का पालन-पोषण खुद अच्छी तरह करने के लिए प्रोफेशनल करियर को भी लगभग अलविदा कह चुकी हैं। पिछले छह साल में वे आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में दिखी थीं, जबकि उन्होंने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया है। झूलन वाली फिल्म अभी रिलीज नहीं हो सकी है। इसके अलावा अनुष्का ने फिल्म निर्माता के तौर पर भी कई फिल्मों का निर्माण किया है, लेकिन फिलहाल वे इससे भी दूर ही हैं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…