चाय पीने वाले को चाय, कॉफी पीने वाले को कॉफी पिलाता हूं... जब राज्यसभा में धनखड़ ने सांसदों को सिखाई राजनीति
Updated on
10-02-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: अडानी विवाद पर शुक्रवार को भी संसद में विपक्षी दलों का हल्लाबोल देखने को मिला। राज्ससभा की कार्यवाही शुरू होते ही टोकाटाकी से सभापति जगदीप धनखड़ भड़क गए। टीआरएस के के. केशव राव बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी किसी बात को लेकर सभापति से वाद-विवाद हो गया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन तय करेगा कि यह कैसे चलेगा। उन्होंने सीट पर बैठने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा सदस्य कभी यहां से तो कभी वहां से आते हैं, फिर पूछते हैं कि मेरा संशोधन कहां है। क्या वह बुलेटिन नहीं पढ़ते हैं।
इसके बाद धनखड़ ने संजय सिंह से मुखातिब होते हुए कहा कि आप जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, मैं आपको बता दूं कि यदि मुझे अपने स्तर पर कोई ऐक्शन लेना होगा, तो मैं उसे आखिरी क्षण तक टालने की कोशिश करूंगा। क्योंकि मैं आप सभी के बीच से हूं। मेरे सारे अधिकार आपके समर्थन से हैं। मैं सदन में अव्यवस्था को कतई सहन नहीं करूंगा।
इसके बाद उन्होंने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि मैं बड़ी कोशिश करता हूं कि चैंबर के अंदर जिसको चाय पसंद हो उसे चाय पिलाई जाए, जिसे कॉफी पसंद हो उसे कॉफी पिलाई जाए, ब्लैक टीम पिलाई जाए। मैं इसे और भी विस्तार भी दे दूंगा। काफी पहले जब मैंने राजनीति शुरू की थी तो एक बार गुस्से में आने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एक बात कही थी कि राजनीति बड़ी प्रेम से करने की चीज है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…