मैं ऐसे भारत में पला-बढ़ा...', मुशर्रफ की तारीफ पर बीजेपी भड़की तो बैकफुट पर आए थरूर
Updated on
06-02-2023 05:44 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf Death) के निधन पर शशि थरूर के ट्वीट को लेकर भारत का सियासी पारा चढ़ गया है। शशि थरूर के ट्वीट पर बीजेपी जमकर बरसी और थरूर को आड़े हाथ लिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी थरूर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया। थरूर ने कहा कि कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में सालाना उनसे मिलता था। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक लगते थे। उनकी रणनीतिक सोच बहुत स्पष्ट थी। उधर खुद को घिरते देख थरूर ने एक और ट्वीट पोस्ट करके इस पूरे मामले में सफाई दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं एक ऐसे भारत में पला-बढ़ा हूं, जहां लोगों से उम्मीद की जाती है कि वे मरने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छी बातें करे।’ मुशर्रफ एक कट्टर दुश्मन थे और करगिल के जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने 2002-7 में अपने हित में भारत में शांति के लिए काम किया।'
कांग्रेस की ओर से मुशर्रफ की तारीफ करना शर्मनाक
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा मुशर्रफ करगिल युद्ध के साजिशकर्ता, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को ‘भाई’ और ‘नायक’ माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस की ओर से से उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है? कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई है।’
उधर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने थरूर के ट्वीट को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व विदेश राज्य मंत्री को लगता होगा कि एक पाक जनरल जिसने आतंक फैलाया, पीठ में छुरा घोंपा और हर अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन कर हमारे सैनिकों को प्रताड़ित किया, वह शांति की वास्तविक ताकत बन गया। थरूर के ट्वीट को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ गया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…