टिकट बुक किया था फ्लाइट से मुंबई जाने का, बोर्डिंग पास लेने पहुंचे तो बताया 'आपके लिए कार का इंतजाम किया गया है'
Updated on
16-07-2025 01:34 PM
भुज: आप हवाई जहाज से यात्रा का टिकट लेते हैं और एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि प्लेन की सभी सीटें फुल हैं। आपको कहा जाता है कि आपके लिए टैक्सी का इंतजाम कर दिया गया है। तो फिर आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ बीते शनिवार को गुजरात के भुज एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों के साथ हुआ।
क्या था वाकया
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक खबर के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट AI609 भुज से मुंबई के लिए सुबह 8:55 बजे उड़ान भरने वाली थी। कुछ यात्रियों ने चेक-इन करके बोर्डिंग पास भी ले लिया था। लेकिन कुल 13 यात्री फ्लाइट में बोर्ड नहीं कर पाए। कुछ लोगों को तो बोर्डिंग पास ही नहीं मिला। कुछ को बोर्डिंग पास मिला, लेकिन बाद में बताया गया कि फ्लाइट में सीट नहीं है। उनके से कई यात्री कच्छ जिले के दूर-दराज के इलाकों से फ्लाइट पकड़ने आए थे। दरअसल, एयरलाइन ने आखिरी समय में एयरक्राफ्ट में कुछ बदलाव किया था, जिसके कारण यह गड़बड़ हुई।
कुछ को सीट मिली कुछ को नहीं
इस घटना की जो जानकारी सामने आई, उसके मुताबिक तकनीकी वजह से यात्रियों को समस्या हुई। एक यात्री ने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे, कुछ यात्री एयरलाइन काउंटर पर जानकारी लेने गए। लेकिन उस समय कोई ठीक से जवाब नहीं मिला। एक यात्री ने बताया "मैंने वेब चेक-इन किया था और मैं समय पर पहुंच गया था, लेकिन मुझे सीट नहीं मिली। मेरे साथ मेरा दो साल का बेटा और पत्नी भी थीं। मेरे भाई और भाभी को दूसरी फ्लाइट में सीट मिल गई, लेकिन मुझे नहीं मिली।
क्यों हुई दिक्कत
उन्होंने आगे बताया कि यह समस्या विमान में बदलाव के कारण हुई। "स्टाफ ने हमें बताया कि इस रूट पर A321 एयरक्राफ्ट ऑपरेट होता है। उस दिन तकनीकी कारणों से मुंबई से एक छोटा विमान A320 को भेजा गया। छोटे विमान में A321 के मुताबले कम सीटें होती हैं। इसलिए कुछ यात्रियों को विमान में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।
आगे की फ्लाइट छूट गई
यात्रियों के अनुसार, एयर इंडिया ने प्रभावित लोगों को कार से अहमदाबाद ले जाने और फिर उन्हें बाद में मुंबई के लिए फ्लाइट देने की बात कही। एक यात्री ने समय की कमी के कारण यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उसने अपने एक परिचित की मदद से कांडला से दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। कुछ यात्रियों ने बताया कि मुंबई में उनकी आगे की फ्लाइट छूट गई। लोगों ने यह भी कहा कि विमान में बदलाव के बारे में उन्हें पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।
वैकल्पिक व्यवस्था की गई
इस घटना पर एयर इंडिया ने कहा: "फ्लाइट AI609 जो भुज से मुंबई जाने वाली थी, उसमें तकनीकी कारणों से A321 की जगह A320 विमान का इस्तेमाल किया गया। इस वजह से कुछ यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। हमने दूसरी व्यवस्था की है, जैसे कि दूसरी फ्लाइट में सीट देना और कार से भेजना। यात्रियों को इस वजह से हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम यात्रियों के सहयोग की सराहना करते हैं।"
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…