मुझे उसका पैर छूना पड़ा था... ऋषभ पंत की चोट पर शार्दुल ठाकुर का खुलासा, बताई अंदर की बात
Updated on
25-07-2025 12:50 PM
मैनचेस्टर: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जो मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन खेल के प्रति अपना जुनून दिखाया है। वही उनको दूसरे खिलाड़ियों से सबसे अलग बनाता है। ऋषभ को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन पैर में चोट लग गई थी। पैर सूज गया था और खून भी आ रहा था। उनके स्कैन की रिपोर्ट्स सामने आई तो पता चला कि उनको टो फ्रैक्चर हुआ है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आई थी कि पंत चोटिल होने के चलते अब 6 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।
ऐसे में हर किसी ने मान लिया था कि ऋषभ पंत अब मैनचेस्टर मे ंचल रहे टेस्ट में और बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन, शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए, उन्होंने सीढ़ियां उतरी और मैदान में बैटिंग करने पहुंच गए। पंत का यह जुनून यह जज्बा देखकर हर कोई उनको सलाम कर रहा था। पंत ने फिर अपना अर्धशतक पूरा किया और 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के दोबारा बैटिंग करने के लिए आने पर बड़ा बयान दिया है।
शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत को लेकर क्या कहा?
शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के फिर से बैटिंग करने को लेकर कहा, 'मुझे लगता है शुरू से हमारा यही प्लान था। मेडिकल टीम ने काफी एफर्ट डाले हैं। उनको बधाई। वह पंत को फील्ड पर फिर से ला सकते थे। वे थोड़ी देर बल्लेबाजी कर सकता था। उसने की भी। उसने टीम के लिए जो रन बनाए वो काफी अहम थे।
काफी दर्द में था...
शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, 'और हां, वह काफी ज्यादा दर्द में था। हमने उसे कई जबरदस्त चीजें करते हुए देखा है और यह एक और कमाल की चीज थी जो उसने टीम के लिए की।' पंत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने को लेकर ठाकुर ने कहा, 'यह उसका और मेडिकल टीम का कॉल था। सुबह हमे लगा कि शायद वो बल्लेबाजी कर सकता है। पहले, मुझे उसका पैर छूना पड़ा था और देखना पड़ा था कि वह सही से चल भी सकता है या नहीं। अगर वह ढंग से चल सकता है तो हम फिर बल्लेबाजी के बारे में बात कर सकते हैं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…