Select Date:

सवा 6 साल से सीएम हूं कभी दंगा देखा, देश में लाना चाहते बंगाल की तस्वीर, ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ

Updated on 31-07-2023 01:22 PM
कोलकाता: बंगाल की ममता सरकार पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि, ' मैं पिछले सवा 6 साल से यूपी का सीएम हूं। 2017 में जबसे यूपी में बीजेपी सरकार आई तबसे कोई दंगा नहीं हुआ। आप लोगों ने देखा होगा कि कैसे हमारे प्रदेश में नगर निकाय, पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव हुए। पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि देखिए क्या हाल हुआ?' लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हुए महागठबंधन पर योगी ने कहा कि, 'कुछ लोग देश में इसी तरह से सत्ता में आकर जबरन पूरी व्यवस्था को कैद करना चाहते हैं।'

लोकतंत्र की हत्या करने वाले ही पीट रहे ढिंढोरा

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान किस तरह से विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को मारा गया। यह सभी ने देखा, लेकिन इस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल जैसी घटनाएं लोगों की आंख खोल देने वाली हैं। इससे कुछ दिनों पहले ही योगी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा हैं, ऐसे ही लोग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश का भी उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने पुरानी सरकारो पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना एक सपना हुआ करता था।

ज्ञानवापी को मस्जिद कहना गलत होगा

समाचार एजेंसी ANI को दिए गए इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना गलत होगा। योगी ने कहा कि हम ज्ञानवापी के मुद्दे पर समाधान चाहते हैं। अगर हम ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। इसे ऐतिहासिक गलती बताते हुए योगी ने कहा कि ज्ञानवापी की दीवारें चीख-चीखकर कह रही हैं कि वह मंदिर है। मस्जिद पर सवाल खड़े करते हुए योगी ने कहा कि अगर ऐसा है तो फिर वहां अंदर त्रिशूल क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष को ऐतिहासिक गलती पर प्रस्ताव लाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.