IPL से मैंने... पाकिस्तान को तोड़ने के बाद डेविड वॉर्नर ने आईपीएल को सराहा, बयान सुन झूम उठेंगे भारतीय
Updated on
21-10-2023 02:52 PM
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप मैच में पाकिस्तान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी इस सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंंने आईपीएल में अपनी पारी को गति देने के कौशल में महारत हासिल की। वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 124 गेंद पर 163 रन बनाए। उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार मिशेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 62 रन से जीता।
वॉर्नर ने मैच के बाद रिपोर्स से कहा,‘मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही यह तय कर लिया था कि 50 ओवर काफी लंबा समय होता है। मैं 35 ओवर क्रीज पर टिके रहने का प्रयास करता हूं और उसके बाद अपनी पारी की गति बदलने की कोशिश करता हूं।’ उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट विशेष कर आईपीएल से मैंने ऐसा करना सीखा है। जब मैं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलता था तो तब मैंने काफी कुछ सीखा।’
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पहले 50 रन 41 गेंद पर, अगले 50 रन 44 गेंद पर और आखिरी 63 रन केवल 39 गेंद पर बनाए। वार्नर ने कहा,‘टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आप अपनी पारी की गति आसानी से बदल सकते हैं। इसलिए पहले 10 ओवर में जब दो नई गेंद होती हैं तब आपको उन्हें सम्मान देना होगा। यहां से आप अपने लिए मंच तैयार करते हैं और अगर आप खुद को समय देते हैं तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।’
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथा शतक लगाने के बारे में वॉर्नर ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि कभी आप किसी खास टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कई बार आप अच्छी गेंद को भी बेहतर तरीके से खेलते हैं। लेकिन आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैं वास्तव में आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…