'ईडी-सीबीआई के लिए फालतू का वक्त नहीं मेरे पास', शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ पर अभिषेक बनर्जी का बयान
Updated on
13-06-2023 07:17 PM
कोलकाता: टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ईडी के सामने नहीं पेश होंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था। तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की ओर से कहा गया कि वह जन संजोग यात्रा (Jana Sanjog Yatra) में व्यस्त हैं, जिसके चलते उपलब्ध नहीं होंगे। माना जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी की गैरहाजिरी को लेकर ईडी उन्हें दोबारा से नोटिस भेज सकती है। शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर लगाए गए आरोपों पर पहले ही अभिषेक समेत ममता बनर्जी बीजेपी पर जुबानी हमला बोल चुके हैं।
अभिषेक बनर्जी ने बताया समय की बर्बादी
बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक बनर्जी ने ईडी पूछताछ को समय की बर्बादी बताया था। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मेरे पास इतना बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। यह सब इतना जरूरी नहीं है कि मैं इसके लिए वक्त निकाल पाऊं। उन्होंने कहा कि अभी मेरी जन संजोग यात्रा चल रही है, जिसके बाद मैं पंचायत चुनाव में बिजी हो जाऊंगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आने वाली 8 जुलाई से पहले मेरे पास इतना वक्त नहीं है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…