मेरे पास शब्द नहीं... अफसर बिटिया को सैल्यूट देने के बाद भावुक हुए असम डीजीपी, वीडियो वायरल
Updated on
12-02-2023 09:07 PM
नई दिल्ली: लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां, सरस्वती का मान हैं बेटियां, धरती पर भगवान हैं बेटियां, पिता की असली पहचान हैं बेटियां... ये चंद लाइनें आज असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के लिए बिल्कुल सटीक बैठती हैं। दरअसल सिंह की अफसर बिटिया ने आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जब पिता और बेटी पहली बार मिले तो दोनों ने एक दूसरे को सैल्यूट देकर अभिवादन किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो देखकर हर पिता प्राउड मोमेंट फील कर रहा है।असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक वीडियो ट्वीट किया है। यह वीडियो उनकी आईपीएस बेटी ऐश्वर्या सिंह की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से पास आउट होते वक्त की है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को सैल्यूट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिस शख्स ने भी यह वीडियो देखा वह गदगद हो गया। वीडियो को देखकर हर कोई बोल रहा है कि एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई प्राइड मोमेंट नहीं हो सकता है। डीजीपी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…