Select Date:

टीम को ध्यान में रखते हुए ही मैंने अपनी तैयारियां कीं : पांड्या

Updated on 13-02-2022 07:15 PM

नई दिल्ली । ऑलराउंडर हर्दिक पांड्या ने कहा है कि वह अब फिट हैं और इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों में लगे हुए हैं। पांड्या ने कहा कि मैंने हमेशा से ही टीम को ध्यान में रखते हुए ही अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। इस ऑलराउंडर ने अपने खेल से हमेशा ही प्रशंसकों का ध्यान खींचा है हालांकि पीठ में सर्जरी के बाद से ही वह खेल से दूर हैं। इस कारण पिछले आईपीएल और टी20 विश्व कप में वह गेंदबाजी तक नहीं कर पाये हैं। इस क्रिकेटर ने कहा है कि मुझे किन क्षेत्रों पर काम करना है यह मुझे पता है। मुझे उन चीजों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है। मैंने हमेशा ही शांत रहकर कड़ी मेहनत की है और आगे भी करता रहूंगा। आईपीएल के इस सत्र में वह अहमदाबाद टीम की कप्तानी करेंगे और इस दौरान भी उनके प्रदर्शन पर पर सभी की निगाहें रहेंगी। पांड्या इससे पहले मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान थे पर पहले बार के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने इस बार उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था। पांड्या को इसी माह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमिति ओवरों की घरेलू एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में यह क्रिकेटर जानता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उसे आईपीएल में अपने को साबित करना होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.