Select Date:

सचिन की बात मान कर मैं पछताया! राहुल द्रविड़ के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ? अश्विन से शेयर की अपनी बात!

Updated on 23-08-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के दो महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राहुल द्रविड़ आगे चलकर टीम इंडिया के कोच भी बने। द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम को खूब सफलता मिली और आज भी कई खिलाड़ी उनसे सलाह लेते हैं, लेकिन खुद राहुल द्रविड़ एक खिलाड़ी के तौर पर सचिन से सलाह लेने को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिससे उनको पछताना पड़ गया था।

दरअसल हाल ही में द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन के साथ एक इंटरव्यू में साथ बैठे थे। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने अपने करियर की एक घटना को याद करते हुए एक बताया कि सचिन तेंदलुकर की बात मान कर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी थी। ये घटना साल 2011 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की है।
राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?
अश्विन के साथ एक इंटरव्यू में द्रविड़ ने कहा कि उन्हें एक बार 2011 के इंग्लैंड दौरे पर आउट दिए जाने के बाद डीआरएस का उपयोग नहीं करने का पछतावा है। यहां तक कि तेंदुलकर ने भी द्रविड़ को डीआरएस का उपयोग नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने बाद में जब रिप्ले देखा तो वे आउट नहीं थे। इसके बाद उन्हें अपने फैसले पर बहुत दुख हुआ।
अश्विन के साथ बातचीत में द्रविड़ ने कहा, 'एक बार मुझे डीआरएस का उपयोग न करने का पछतावा हुआ था। यह 2011 के इंग्लैंड दौरे के दौरान एजबेस्टन टेस्ट में था। मैंने जिमी एंडरसन को ड्राइव किया, और मुझे एक 'टक' जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ। कभी-कभी एक बल्लेबाज के रूप में, आप जानते हैं, आप इसे महसूस करते हैं। एक जोरदार आवाज थी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ।'
रिप्ले में नॉटआउट थे राहुल द्रविड़
उस मैच में द्रविड़ को ऑस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टौफेल ने कॉट बिहाइंड दिया था और दूसरे छोर पर तेंदुलकर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने फैसले को चुनौती नहीं देने का फैसला किया। द्रविड़ ने कहा, 'एक आवाज जरूर आई थी और साइमन टौफेल एक सम्मानित और अच्छे अंपायर थे। जब वह आपको फैसले देते थे तो आप वास्तव में उन्हें ज्यादा चुनौती नहीं देते थे। उन्होंने मुझे आउट दिया और मैं सचिन के पास गया और कहा कि मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।'

उन्होंने कहा, 'मैंने सचिन के पास जाकर जब पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत शोर था यार राहुल, मुझे लगता है कि तुमने उसे मारा था।' इसके बाद मैंने भी सोचा कि शायद ये उन चीजों में से एक थी क्योंकि मैंने भी शोर सुना था।' ड्रेसिंग रूम में लौटने और रिप्ले देखने पर द्रविड़ को पता चला कि वह गेंद बल्ले से पूरी तरह से चूक गई थी और जो आवाज आई थी वह उनके जूते की डोरी से बल्ले के टकराने के कारण हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.