ऐसा भारत बनाना चाहता हूं, जहां गैस सिलेंडर 500 रुपये में हो... राहुल गांधी का जनता के नाम संदेश
Updated on
14-01-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहां गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा न हो। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब लोगों के पास राहुल गांधी का एक लेटर पहुंचने वाला है। राहुल ने कहा है कि कुछ ‘विभाजनकारी ताकतें’ देश की विविधता को देशवासियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन ‘नफरत की राजनीति’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। कांग्रेस अपने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत राहुल गांधी के संदेश के तौर पर इस पत्र को लोगों के बीच बांटेगी। कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगे के कार्यक्रम के रूप में यह अभियान 26 जनवरी से शुरू करने वाली है। यह दो महीने तक चलेगा। जनता के नाम संदेश वाले इस पत्र में राहुल गांधी ने दावा किया, ‘आज हमारी विविधता खतरे में है... एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा को दूसरी भाषा से और एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।’
राहुल गांधी ने कहा, ‘आज हर भारतीय ये महसूस कर रहा है कि आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक हैं। मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सब समाज में बुराई पैदा करने वाले जाति, धर्म, क्षेत्र, और भाषा के मतभेदों से ऊपर उठेंगे। हमारी महानता 'विविधता में एकता’ की हमारी पहचान है। मेरा आप सभी को यही संदेश है।’ उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘डरो मत! अपने दिल से डर को निकाल दो, नफरत अपने आप हमारे समाज से खत्म हो जाएगी।’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘इस यात्रा ने मुझे आप सब के हक में लड़ने के लिए एक नई ताकत दी है। ये यात्रा मेरे लिए एक तपस्या थी। इस यात्रा ने मुझे सिखाया है कि हक की लड़ाई में कमजोरों की ढाल बनना है, जिनकी आवाज दवाई जा रही है, उनकी आवाज उठाना है।’
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के संदर्भ में पत्रकारों से कहा, ‘यह अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार है। इस अभियान के तहत हम यात्रा का संदेश राजनीतिक भाषा में बताएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता देश के हर परिवार को राहुल गांधी जी का एक खत और मोदी सरकार की विफलताओं का ‘आरोपपत्र’ भी जनता को सौंपेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम देश के करीब ढाई लाख पंचायतों, करीब छह लाख गांवों और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। हम हर घर तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।’
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…