मैं लगाना चाहता हूं शादियों की सेंचुरी... बच्चियों से निकाह करने वाला पाकिस्तान का 'सबसे अय्याश' शख्स
Updated on
18-02-2023 07:00 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक बुजुर्ग का सपना शादियों की 'सेंचुरी' लगाना है। उसका कहना है कि वह 100 शादियां करना चाहता है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए वह अब तक कई शादियां कर भी चुका है। शख्स 22 महिलाओं से शादी कर उन्हें तलाक दे चुका है और सभी से उसे एक-एक बच्चा है। कुल मिलाकर वह 22 बच्चों का पिता है। 'पाकिस्तान अनटोल्ड' के एक वीडियो में वह अपनी पत्नियों के बारे में बताता नजर आ रहा है। इस वीडियो में उसके साथ उसकी चार 'नई पत्नियां' भी देखी जा सकती हैं जो अभी बच्चियां हैं। उसने बताया कि वह इन चारों को भी छोड़ देगा। एक बच्ची बताती है कि उसने यह शादी इसलिए की क्योंकि उसकी मां चाहती थीं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्टर से बातचीत में पाकिस्तानी शख्स बताता है कि उसके 22 बच्चे हैं और अब तक वह 22 पत्नियों को तलाक दे चुका है। वीडियो के अनुसार उसने हाल ही में चार बच्चियों के साथ शादी की है और वह कहता है कि 'आने वाले समय में इनके भी बच्चे होंगे'। 60 साल के शख्स ने बताया कि पिछली 22 पत्नियों को उसी ने तलाक दिया है। बदले में उसने हर पत्नी को एक-एक घर और खर्चा दिया है। उन सभी पूर्व पत्नियों का एक-एक बच्चा है। रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या आपको यह करना ठीक लगता है? उसका जवाब काफी हैरान करने वाला था।
'100 शादियों का है सपना'
शख्स ने कहा, 'यह मेरा शौक है, मैं 100 शादियां करना चाहता हूं।' उसके मुताबिक यह इस्लामिक नियमों के हिसाब से भी गलत नहीं है। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आप बच्चे पैदा होने के बाद अपनी 22 पूर्व पत्नियों की तरह इन बच्चियों को भी तलाक दे देंगे? उसने हामी भरते हुए बताया कि इसके लिए ये बच्चियां और इनकी मांएं भी मान गई हैं। उसने कहा, 'मैं जिससे भी शादी करता हूं, उसका हक नहीं मारता। वे पहले राजी होती हैं कि मैं उनके साथ इतने समय तक रहूंगा और फिर छोड़ दूंगा। इसमें कोई बुराई नहीं हैं।'
पाकिस्तान का 'सबसे बड़ा परिवार'
पिछले साल पाकिस्तान में अब्दुल मजीद नाम के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसकी छह पत्नियां थीं और 54 बच्चे थे। अब्दुल का परिवार 'पाकिस्तान के सबसे बड़े परिवारों' में से एक था। इतना बड़ा परिवार ही उनकी गरीबी का कारण बना। अब्दुल ट्रक ड्राइवर थे लेकिन इससे उनका घर नहीं चलता था। 75 साल के अब्दुल अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए मौत से पांच दिन पहले भी ट्रक चला रहे थे।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…