Select Date:

अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर मुझे निराशा हुई:गिल बोले- मानसिकता में कोई बदलाव नहीं, अगले चैलेंज के लिए तैयार हूं

Updated on 22-02-2024 01:51 PM

रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल ने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता की बाहर लोग मेरे बारे में क्या बोलते हैं, लेकिन मुझे अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर निराशा हुई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल बोले, आपसे निश्चित रूप से कुछ उम्मीदें होंगी कि आप टीम और देश के लिए कैसे खेलना चाहते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी मानसिकता में कोई बदलाव आया है। मुझे अब भी खुद से वही उम्मीदें हैं। गिल ने आगे कहा, यह आप पर निर्भर करता है कि, आप कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। एक बड़े खिलाड़ी और एक औसत खिलाड़ी के बीच यही अंतर है।

11 पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे गिल
शुभमन गिल सीरीज में 252 रन बना चुके है। हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट तक गिल लगातार 11 पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे। हालांकि, इसके बाद विशाखापट्टनम में गिल ने 104 रन और राजकोट में 91 रन की पारी खेली थी।

गिल के बैटिंग ऑर्डर पर उठा था सवाल
लागातार 11 इनिंग्स में अर्धशतक नहीं लगाने के बाद गिल के बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल उठने लगे थे। इसपर गिल ने कहा, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने से अलग रिस्पॉन्सिबलिटी मिलती है। मैंने इंडिया ए के लिए और कुछ रणजी ट्रॉफी मैचों में नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है, इस दौरान मुझे कई तकनीकी बदलाव नहीं करने पड़े।

गिल आगे बोले, जब आप पारी की शुरुआत करते हैं तो माइंडसेट अलग होता है क्योंकि आपको सोचने के लिए समय नहीं मिलता। आप ही वह व्यक्ति होते हैं जो टोन सेट कर रहे होते हैं। वहीं, अब मिडिलऑर्डर में परिस्थिती देखकर खेलना होता है।

पेसर्स ने सीरीज में भारत को मजबूत किया - गिल
गिल ने कहा, हम भारत में जहां भी खेलते हैं, विकेट स्पिनरों को थोड़ी मदद करते हैं। ऐश भाई और जड्डू भाई वैसे भी विकेट लेंगे, लेकिन जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है, उसने इस सीरीज में अंतर पैदा किया है।

बुमराह चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे, इसपर गिल ने कहा, जैसा कि मैंने विराट भाई के बारे में बात की, अगर बूमराह जैसा कोई खिलाड़ी नहीं खेल रहा है, तो किसी भी टीम को उसकी कमी खलेगी, खासकर जब से वह हमारे तेज गेंदबाजी के अटैक को लीड करते हैं। गिल आगे बोले, देखा जाए तो मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में अहम समय पर चार विकेट लिए थे।मुझे लगता है, सभी तेज गेंदबाजों के पास भारतीय परिस्थितियों में पर्याप्त अनुभव है, खासकर रिवर्स स्विंग बॉलिंग का।

बुमराह-विराट के ना होने से युवाओं के पास मौका- गिल
गिल ने कहा कि विराट कोहली और बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति को कुछ युवा खिलाड़ियों द्वारा सबसे बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित करने का एक सही मौका माना जा रहा है। गिल ने उदाहरण के तौर पर राजकोट में अपने पहले टेस्ट में दो अर्धशतक बनाने वाले सरफराज खान की पेशकश की।

गिल बोले, विराट भाई पिछले तीन टेस्ट मैचों के लिए हमारे साथ नहीं हैं, और हां, उनके स्तर के खिलाड़ी का नहीं होने से थोड़ा फर्क पड़ता है। लेकिन मुझे लगता है कि सरफराज आए और उन्होंने अच्छा खेला। इसलिए, मुझे लगता है कि अवसर मिलने पर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.