मैं तुम्हें छक्का मारूंगा... शुभमन गिल ने अपने खास दोस्त को भी नहीं बख्शा
Updated on
16-05-2023 08:10 PM
अहमदाबाद: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर भाई को भाई का विकेट लेते और भाई को भाई की गेंद पर छक्का उड़ाते देखा जा सकता है। अब शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को ही देख लीजिए। भाई जैसी दोस्ती है, लेकिन शुभमन गिल ने मैच में शर्मा को बख्शा नहीं। उन्होंने न केवल छक्का लगाया, बल्कि मैच के बाद इसका जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने तो उससे पहले ही कहा था कि अगर वो मुझे बॉलिंग करेगा तो मैं उसे छक्का मारूंगा।
उन्होंने मैच के बाद कहा- मैंने SRH के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया और उनके खिलाफ अपना पहला शतक जमाया। इसलिए यह मेरे लिए खास है। उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ करूंगा। मैं अपनी आखिरी पारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। नए मैच में नई शुरुआत करता हूं। यही जरूरी है। अभिषेक शर्मा के खिलाफ छक्का मेरे लिए सबसे सुखद रहा। मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे गेंदबाजी करोगे तो मैं तुम्हें छक्का मारूंगा।
उल्लेखनीय है कि गिल और अभिषेक शर्मा घरेलू पंजाब रणजी टीम के लिए खेलते हैं। टी20 क्रिकेट में पंजाब के लिए ओपनिंग भी कर चुके हैं। यही नहीं, ये दोनों पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे। दोनों निजी जीवन में अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन बात जब क्रिकेट मैच की है तो दोस्ती का रिश्ता बदल जाता है। गिल ने यही किया। उन्होंने मैच में एक छक्का लगाया था, जो अभिषेक शर्मा की गेंद पर 14वें ओवर में आया था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमान गिल इस सीजन तीन फिफ्टी लगा चुके थे। इसी मैदान पर खेले पिछले मैच में वह छह रन से शतक चूक गए थे और 94 रन पर नाबाद पविलियन लौटे थे। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह आखिरकार आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब हो गए। गिल ने 101 रन की जोरदार पारी खेली। इस दौरान 58 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और एक छक्का लगाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…