कुएं में कूद जाऊं पर बिग बॉस ना जाऊं, धज्जिया उड़ा देंगे... चाहत खन्ना को सलमान के शो का ऑफर! तौबा किया
Updated on
31-05-2025 02:47 PM
एक्ट्रेस चाहत खन्ना टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के बारे में बातें करती हैं और पर्सनल लाइफ पर भी काफी चर्चा करती हैं। चाहत ऐसी एक्ट्रेस हैं जो डंके की चोट पर अपनी बात रखती हैं और हर टॉपिक पर खुलकर बात करती हैं। चाहत ने हाल ही में 'नवभारत टाइम्स' के साथ खास बातचीत में अपनी लाइफ, अपने काम, दोनों बेटियों और बिग बॉस में जाने की प्लानिंग को लेकर बात की है।
चाहत खन्ना ने सबसे पहले बताया कि वो टीवी से काफी दूर हैं और इसे नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक उन्हें ऑफर और पैसे नहीं मिल रहे हैं। इसके बजाय उन्होंने खुद का काम शुरू किया है और उसमें काफी अच्छा कर रही हैं। 6 साल से बिजनेस वुमन बनकर वो घर और काम दोनों को संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर्स के पास एक्टिंग के अलावा किसी चीज का ज्ञान नहीं होता है।
चाहत दो बेटियां अकेले पाल रहीं
चाहत की दो बेटियां हैं जो पति से तलाक के बाद उनके साथ ही रहती हैं। उनके बारे में चाहत ने कहा कि, 'मेरी दो बेटियां हैं जो साथ ही रहती हैं और दोनों को बड़े होते देखना बहुत प्यारा है। अब मैं उनसे अपनी बातें कर सकती हूं। हम साथ में घूमने जाते हैं। डेट पर जाते हैं। हम तीनों बैठकर बातें करते हैं।'
टीवी इंडस्ट्री की खस्ता हालत
टीवी इंडस्ट्री में होने वाली मुश्किलों और कम पैसे के बारे में बात करते हुए चाहत ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी ही एक काम रिजेक्ट किया था, कारण था कि कम पैसे मिल रहे थे। मैंने मना कर दिया और मेरी ही एक दोस्त जो टीवी की फेमस एक्ट्रेस है, उसने वो प्रोजेक्ट ले लिया। मैं सोच रही थी कि कैसा वक्त आ गया है कि इनके पास पैसे ही नहीं हैं देने के लिए।'
वो मेरे जिंदगी की धज्जिया उड़ा देंगे...
चाहत खन्ना से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बिग बॉस से ऑफर आता है और वो जाना चाहती हैं या नहीं, इस पर उन्होंने कहा, 'बिग बॉस का ऑफर तो हर साल एक्टर्स को आता रहता है कि शायद कभी कोई हां बोल दे। मैं तो कभी ना जाऊं। मुझे मौका मिले तो कुएं में कूद जाऊं लेकिन बिग बॉस में ना जाऊं। मुझे पता है वो कितना बड़ा षडयंत्र रचकर बैठे हैं। मेरे पास्ट की धज्जिया उड़ाकर रख देंगे। मैं जॉब कर लूंगी कहीं अगर खाने के पैसे नहीं होंगे तो लेकिन कभी जिंदगी में बिग बॉस में नहीं जाऊंगी।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…