उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा... RCB के खिलाड़ी का खुलासा, बताया कब खेल को अलविदा कहेंगे विराट कोहली
Updated on
23-08-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है। वह अब भारत के लिए खेलने के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। विराट आखिरी बार एक्शन में आईपीएल में नजर आए थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अक्तूबर में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
किंग कोहली अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे हैं। शायद 2027 का वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो, जिसके बाद वह एकदिवसीय फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट लेलें। वहीं अब कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीममेट स्वास्तिक चिकारा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोहली कब तक खेलना पसंद करेंगे।
स्वास्तिक चिकारा ने किया बड़ा खुलासा
20 साल के उत्तर प्रदेश के विस्फोटक बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा,' विराट भैया ने कहा था, "जब तक खेलूंगा, जब तक मैं पूरा फिट हूं। ये इम्पेक्ट प्लेयर की तरह नहीं खेलूंगा। मैं शेर की तरह खेलूंगा। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बैटिंग करूंगा। जिस दिन मुझे इम्पैक्ट प्लेयर की तरह खेलना पड़ेगा, उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा।"'
36 साल के विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अपने करियर की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को सिर्फ 6 रन से हराया था। कोहली ने 18 साल में पहली बार आईपीएल जीता था।
विराट कोहली का करियर
विराट कोहली ने अपने करियर में 123 टेस्ट, 302 वनडे (अब तक) और 125 टी20 मुकाबले खेले हैं। कोहली ने टेस्ट में 9230, वनडे में 14181 और टी20 में 4188 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक और 143 अर्धशतक हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 267 मैचों में 8661 रन ठोके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…