जब तक पैरों में जान है आईपीएल खेलूंगा... विराट कोहली के यार ने RCB फैंस का दिल जीत लिया
Updated on
07-12-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ चमत्कारिक पारी खेलने वाले मैक्सवेल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, हालांकि वह कुछ मैचों के बाद वापस अपने देश लौट गए। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद मैक्सवेल जल्द ही बिग बैश लीग में एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे।
हालांकि, उससे पहले मैक्सवेल ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग में तब तक खेलना जारी रखेंगे जब तक उनका पैर चलता रहेगा। उनका यह बयान यह दर्शाता है कि मैक्सवेल आईपीएल को लेकर कितना गंभीर हैं।
आईपीएल को लेकर मैक्सवेल ने कहा कि इस लीग ने मेरे करियर में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मुझे यहां खेलने का मौका मिला है। इस लीग से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके अलावा मैक्सवेल चाहते हैं कि इस लीग में अधिक से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा बने।
मैक्सवेल टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल को बहुत ही महत्वपूर्ण मान रहे हैं। मैक्सवेल का मानना है कि टी20 विश्व कप से ठीक पहले यह टूर्नामेंट का खेला जाएगा। ऐसे में वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को इससे फायदा होगा।
आईपीएल 124 मैच खेल चुके हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को इंडियन प्रीमियर लीग में 124 मैचों में खेलने का बड़ा अनुभव है। मैक्सेवल ने इन 124 मैचों में 2719 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल है। बल्लेबाजी में उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रनों का है। इसके अलावा मैक्सवेल ने गेंदबाजी से भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गेंद से मैक्सेवल ने 31 विकेट चटकाए हैं।
मैक्सेवेल फिलहाल फाफ डु प्सेसिस की कप्तानी वाले रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा है, लेकिन इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसे बड़े फ्रेंचाइजियों का भी हिस्सा रह चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…