भागलपुर धमाकों के बाद खड़े हुए आईबी के कान, ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर आईं खुफिया एजेंसियां
Updated on
26-06-2023 06:17 PM
भागलपुर: जिले में हाल के दिनों में हुए बम धमाकों के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो के कान भी खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले नाथनगर में एक ब्लास्ट हुआ, इसकी चपेट में आकर कई बच्चे घायल हो गए। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि बबरगंज थाना इलाके के हुसैनाबाद में एक बेहद ही ताकतवर धमाके के पूरे घर को नेस्तनाबूद कर दिया। इस ब्लास्ट में एक नौजवान की भी मौत हो गई। इन धमाकों के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। आईबी समेत तमाम एजेंसियां इन ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर आ गई हैं। चुंकि ये धमाके एक के बाद एक हुए, इसलिए चौंकना वाजिब भी है।
हुसैनाबाद में क्या हुआ?
भागलपुर का हुसैनाबाद इलाका शनिवार को धमाके से थर्रा उठा था। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में धूल और धुएं का गुबार पसर गया। धमाका कितना शक्तिशाली था, इसका पता इसी से चलता है कि आस पास के कई घरों की दीवारों और खिड़कियों के शीशों में दरार आ गई। ब्लास्ट की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसके बाद मौके पर भागलपुप पुलिस के एसएसपी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद रविवार को ATS (Anti Terrorism Squad) और CID की टीम भी हुसैनाबाद पहुंच गई। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र को घेर कर नमूने इकट्ठे किए गए। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद ये पता चल सकता है कि धमाके किस चीज से और कैसे हुए।
ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां
भागलपुर में ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो और बाकी खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। वो बारीकी से पुलिस की जांच पर नजर बनाए हुए हैं। हुसैनाबाद धमाके के बाद बिहार पुलिस हेडक्वार्टर भी काफी संजीदा है। यहां बैठे अफसर मौके से हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। इससे पहले साल 2021 और 2022 में भी भागलपुर में ब्लास्ट की कई घटनाएं हुई थीं। इन धमाकों के बाद एक बार फिर से 2023 में ब्लास्ट का सिलसिला शुरू हो गया।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…