ICC ने डबल की WTC फाइनल की प्राइज मनी, भारतीय टीम भी हुई मालामाल
Updated on
15-05-2025 02:59 PM
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए मिलने वाली प्राइज मनी को बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के विजेता को अब रिकॉर्ड तोड़ प्राइज मनी मिलेगी। इस बार प्राइज मनी पिछली बार से दोगुनी से भी ज्यादा है। फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईसीसी के इस फैसले से क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।
आईसीसी ने डबल की प्राइज मनी
आईसीसी ने बताया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के लिए कुल प्राइज पूल 5.76 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 49.27 करोड़ रुपये) है। यह पिछली दो बार की तुलना में बहुत ज्यादा है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'चैंपियन टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे। यह 2021 और 2023 में दिए गए 1.6 मिलियन यूएस डॉलर से काफी ज्यादा है। वहीं, रनर-अप टीम को 2.16 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे, जो पहले 800,000 यूएस डॉलर थे।
साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की रेस में टॉप किया और फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती। इसके साथ ही, भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज ड्रॉ रही। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया। इस बार भारत तीसरे स्थान पर रहा। दो बार रनर-अप रही भारतीय टीम को 1.44 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 12.31 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह प्राइज मनी पाने वाली टीमों में तीसरे नंबर पर है।
जय शाह ने की घोषणा
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने इस घोषणा पर बात करते हुए कहा, 'हमने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र बहुत ही दिलचस्प देखा। फाइनल में पहुंचने वाली टीमें आखिर तक तय नहीं हो पाई थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस चैंपियनशिप में अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसका नतीजा यह है कि दो बेहतरीन टीमें फाइनल में पहुंची हैं। यह क्रिकेट का असली जश्न है। मुझे यकीन है कि लॉर्ड्स में दर्शक और दुनिया भर से देख रहे फैंस को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें एक महीने से भी कम समय में मैदान पर उतरेंगी।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…