Select Date:

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग-बुमराह ने 904 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए:अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी

Updated on 26-12-2024 01:43 PM

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 904 रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अश्विन को दिसंबर 2016 में इतने रेटिंग पॉइंट्स मिले थे।

उधर, ट्रैविस हेड लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद ICC मेंस टेस्ट बैटिंग रैंकिंग के टॉप-4 में पहुंच गए हैं। इसकी वजह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ उनका अच्छा प्रदर्शन है। हेड यशस्वी जायसवाल को पीछे कर ऊपर पहुंचे, यशस्वी अब नंबर-5 पर पहुंच गए। टॉप पर इंग्लैंड के जो रूट हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में रबाडा दूसरे नंबर पर

बुमराह ने अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन शुरुआती मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वे टेस्ट रैकिंग में टॉप पर बरकरार है। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा (856) इस समय दूसरे और ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड (852) तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि रविंद्र जडेजा को विकेट ना मिलने से नुकसान हुआ है और वे टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

केएल राहुल को 10 स्थान का फायदा एडिलेड में शतक के बाद गाबा में 152 रन की शानदार पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड 825 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि तीसरे टेस्ट में उनके हमवतन स्टीव स्मिथ के शतक ने उन्हें एक बार फिर टॉप-10 में पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, गाबा टेस्ट में भारत की पहली पारी में केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन से उन्हें 10 स्थान का फायदा हुआ है। इससे वे 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे पांचवें नंबर पर पहुंच गए।

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा टॉप पर बरकरार 

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बरकरार हैं। वहीं तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में चार विकेट और 42 रन बनाने के बाद टॉप-10 में अपनी जगह वापस हासिल कर ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.