डेंगू के टीके पर ICMR ने दे दी अपडेट, क्यों हो रही देरी? सब जानिए
Updated on
17-05-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: भारत में डेंगू के मामलों में बीते सालों में वृद्धि देखी गई है। पिछले साल के आंकड़ों को ही ले लीजिए। जनवरी से अक्टूबर 2022 के बीच ही 1 लाख से ऊपर मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के बढ़ते ग्राफ के बाद इसे कंट्रोल करने के लिए वैक्सीन की भी चर्चा शुरू हो गई है। वैक्सीन कब तक बनेगी और इसके कब तक मार्केट में आने की संभावना है, इसपर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने जानकारी दी है। ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि टीके को लेकर टेस्टिंग चल रही है लेकिन, वे अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हम कंपनी की तरफ से GMP प्रोडक्ट बनाने का इंतजार कर रहे हैं। इसे 3 महीने पहले नहीं बनाया जा सकता था। इसलिए इसके तीसरे फेज का ट्रायल अगस्त महीने में किया जाना चाहिए।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से पैनेसिया बायोटेक की ओर से विकसित डेंगू टीके के तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, एक और डेंगू टीके के लिए पहले एवं दूसरे चरण के बाल चिकित्सा परीक्षण चल रहे हैं तथा इसके लिए शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय आईसीएमआर ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचारी रोग (ECD) विभाग की प्रमुख डॉ. निवेदिता गुप्ता ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक ने भारत में स्वस्थ वयस्कों पर पहले एवं दूसरे चरण के परीक्षण पूरे कर लिए हैं तथा टीके की सुरक्षा स्थापित हो गई है।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के लिए आईसीएमआर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा, ‘इसलिए सभी कागजी कार्रवाई की जा चुकी है और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से तीसरे चरण के नियंत्रित परीक्षण के लिए अनुमोदन जनवरी में प्राप्त कर लिया गया है। यह परीक्षण 20 स्थानों पर 18-80 वर्ष की आयु के 10,335 स्वस्थ लोगों पर किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पैनासिया बायोटेक कंपनी टीका उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रही है और तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…