Select Date:

विदेशी निवेशक रहे मेहरबान, तो जल्द नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा शेयर बाजार

Updated on 11-09-2022 06:27 PM

वैश्विक स्तर पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में हो रही बढ़ोतरी के दबाव के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की जबरदस्त खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी की बदौलत बीते सप्ताह 1.7 प्रतिशत की छलांग लगा चुके घरेलू शेयर बाजार में यदि एफआईआई का निवेश जारी रहा तो सेंसेक्स और निफ्टी जल्द ही नई ऊंचाई को छूएंगे।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेद सूचकांक सेंसेक्स 989.81 अंक की छलांग लगाकर सप्ताह के अंत पर 59793.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 293.9 अंक की तेजी के साथ 17833.35 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई की  दग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 473.31 मजबूत होकर सप्ताहांत पर 25937.22 अंक और स्मॉलकैप 727.92 अंक चढ़कर 29528.74 अंक हो गया।

ऑफिशियल सोर्सेज़ से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह एफआईआई ने बाजार में कुल 6948.41 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की लेकिन सोमवार को वह 811.75 करोड़ रुपये के बिकवाल भी रहे, जिससे इनका शुद्ध निवेश 6136.66 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह सितंबर माह में अबतक वे 3837.56 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली कर चुके हैं वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक 69.71 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे हैं।  इस वर्ष पिछले छह महीने के बाद अगस्त में शुरू हुई एफआईआई की लिवाली लगातार जारी है। इस महीने एफआईआई ने बाजार में 22025.62 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया जबकि घरेलू निवेशकों ने 7068.63 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि यदि एफआईआई और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का बाजार में निवेश लगातार जारी रहा तो जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई को छूने में कामयाब हो जाएंगे। इसके अलावा अगले सप्ताह अगस्त की खुदरा और थोक महंगाई तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी होने वाले हैं। जुलाई में खुदरा महंगाई घटकर 6.71 प्रतिशत और थोक महंगाई भी कम होकर 13.93 प्रतिशत रह गई थी। यदि इस बार भी महंगाई दर में गिरावट आई तो बाजार पर सकारात्मक असर पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.