एशिया कप टीम में शामिल हुआ तो लगा देगा बल्ले से आग, पाकिस्तान से गिन गिन कर लेगा पिछली हार का बदला
Updated on
16-08-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup) के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। 31 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत होगीी। भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को अभी तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिट घोषित नहीं किया गया है। शायद इसी वजह से चयनकर्ता टीम घोषणा में देरी कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच एक 20 साल का खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम में एंट्री को तैयार है। इस खिलाड़ी का नाम है तिलक वर्मा।
वनडे टीम में आएंगे तिलक?
तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल करने की लगातार मांग हो रही है। इसकी कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि वह लेफ्ट लैंडर हैं। भारत के टॉप ऑर्डर में एक भी बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। तिलक पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं। भारत के टॉप-5 में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो बॉलिंग करता हो। इनसब के साथ उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड भी दमदार है। 25 मैचों में तिलक ने 56 की औसत और 102 की स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ठोका था शतक
तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने 2019 अंडर-19 एशिया कप में ऐसा किया था। तीसरे नंबर पर उतरे तिलक ने 110 रनों की पारी खेली थी। उस टीम नसीम शाह और अब्बास अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज भी थे। इसलिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को तिलक का खौफ पता है।
तिलक वर्मा के पास हर शॉट
तिलक वर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके पास हर क्रिकेटिंग शॉट हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ वह आसानी से पुल शॉट खेलते हैं। इसकी वजह से उन्हें शॉर्ट गेंद से नहीं डराया जा सकता है। मोहम्मद शमी के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर-2 में उन्होंने एक ओवर में 24 रन ठोक दिए थे। स्पिनर के खिलाफ वह आसानी से स्विंच हिट मारते हैं। आईपीएल में तिलक ने ऐसा करके दिखाया भी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…