क्रिकेटर नहीं बनता तो इंग्लैंड की गलियों में घूम-घूम कर मुर्गियां बेचता, कभी खीरा खाकर भरता था पेट
Updated on
09-09-2024 04:20 PM
लंदन: इंग्लैंड के सबसे सफल ऑलराउंडर में शामिल मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास ले लिया है। 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। मोईन के पिता मुनीर अली का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ था लेकिन फिर वह पाकिस्तान चले गए। 11 साल की उम्र में मुनीर अपने भाई के साथ इंग्लैंड लौटे।
मुश्किलों में कटा मोईन का बचपन
मोईन अली के लिए क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं था। उनका परिवार काफी गरीब हुआ करता था। कई बार उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं होते थे। सैंडविच और खीरा खाकर वह गुजारा करते थे। उनके पिता ड्राइवर थे। इसके साथ ही अपने भाई शबीर के साथ मिलकर घर-घर जाकर मुर्गियां बेचा करते थे। इससे कुछ अतिरिक्त पैसे मिल जाते थे। उनके पिता मुनीर अली नहीं चाहते थे जिस परिस्थिति से वह गुजर रहे हैं, उनके बच्चे भी उसी परिस्थिति से जुड़ें।
पिता की जिद्द ने बनाया क्रिकेटर
मोईन अली को क्रिकेटर बनाने में उनका पिता मुनीर अली का काफी अहम रोल है। मुनीर ने खुद ही मोईन अली और उनके भाई कदीर अली को ट्रेनिंग दी। जब मोईन अली 13 साल के थे तो उनके पिता ने सिर्फ दो साल मांगे थे। एक इंटरव्यू में मुनीर अली ने बताया था- जब मोईन 13 साल का था तो मैंने उससे एक डील की थी। मैंने कहा 'मुझे अपने जीवन के दो साल दो और उसके बाद तुम जो चाहें कर सकते हैं। कोई दोस्त नहीं, कोई गर्लफ्रेंड नहीं... बस क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट।'
एक बार मोईन अली के भाई को मैच के लिए ले गए और पूरे दिन भूखे रहे। मुनीर ने बताया था- मुझे याद है कि मैं एक बार कदीर को समरसेट में एक मैच में ले गया था और पूरे दिन खाना नहीं खाया था। यह एक संघर्ष था लेकिन मैंने अपना मन बना लिया था।'
चचेरे भाई ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला
मोईन अली के साथ उनके के चचेरे भाई कबीर अली भी इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं। उन्हें एक टेस्ट और 14 वनडे में मौका मिला। उनके भाई कदीर अली को इंग्लैंड के लिए मौका नहीं मिला। उन्होंने अलग अलग काउंटी टीम के लिए 103 फर्स्ट क्लास मैच के साथ ही 64 लिस्ट ए और 27 टी20 मैच खेले। वहीं मोईन अली का करियर सबसे सफल रहा। 68 टेस्ट में इंग्लैंड के लिए उन्होंने 204 विकेट लेने के साथ 3094 रन बनाए। 138 वनडे में 111 विकेट और 2355 रन उनके नाम हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में मोईन ने 51 विकेट झटकने के साथ ही 1229 रन बनाए।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…