मुकेश अंबानी हर रोज अगर 3 करोड़ रुपये खर्च करें तो उनकी संपत्ति खत्म होने में कितने दिन लगेंगे? जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Updated on
13-07-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अपनी दौलत और ठाठबाट के चलते वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास कुल 10.21 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। क्या आप जानते हैं कि अगर मुकेश अंबानी हर दिन 3 करोड़ रुपये खर्च या दान करें तो उनकी सारी संपत्ति कितने सालों में खत्म हो जाएगी?
अगर मुकेश अंबानी अपनी कुल संपत्ति में से रोजाना 3 करोड़ रुपये खर्च या दान करते हैं तो उनकी सारी संपत्ति 3,40,379 दिनों में खत्म हो जाएगी। साल में 365 दिन होते हैं। 3,40,379 दिनों को साल में बदलने पर उनकी सारी संपत्ति खत्म होने में 932 साल और 6 महीने लगेंगे।
पूरी संपत्ति खर्च करने में बीत जाएंगी सदियां
यानी अगर मुकेश अंबानी अपनी कुल संपत्ति में से रोजाना 3 करोड़ रुपये खर्च या दान करते हैं तो उनकी सारी संपत्ति खत्म होने में कई सदियां लग जाएंगी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2024 में अब तक अंबानी की संपत्ति में लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इन दिनों सुर्खियों में है अंबानी परिवार
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के सीएमडी हैं। उन्हें अपनी भव्य जीवनशैली के लिए जाना जाता है। उनका घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा निजी घर है। इन दिनों मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी के चलते सुर्खियों में हैं। 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी की शादी हुई। यह शादी भारत की सबसे बड़ी और धूमधाम से मनाई जाने वाली शादियों में से एक थी। इसमें देश विदेश से कई प्रसिद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…