अगर बारिश से धूल गया गुजरात-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2, तो ये टीम खेलेगी सीधा फाइनल
Updated on
26-05-2023 08:22 PM
अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टक्कर होनी है। जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलेगी तो हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा। इस सीजन में गुजरात और मुंबई दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। वैसे तो मैच के दौरान मौसम काफी बढ़िया रहने की उम्मीद है, लेकिन अगर बारिश हो गई तो फिर क्या होगा क्योंकि क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में विजेता का फैसला कैसे होगा? कैसे तय होगी टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम, चलिए जानते हैं।
ऐसे में गुजरात खेल जाएगी फाइनल
अगर बारिश की वजह से क्वालीफायर-2 शुरू नहीं हो पाया या फिर बेनतीजा रहा तो गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस से यह टीम काफी आगे है। मुंबई इंडियंस जहां 16 अंकों के साथ -0.044 नेट रन रेट लेकर चौथी पोजिशन पर है तो गुजरात टाइटंस +.809 और 20 अंक के साथ पहली पोजिशन पर है। हालांकि इस समीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बारिश की संभावना न के बराबर है।
किसमें कितना है दम? मुंबई का इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन अब लगता है कि उसकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिग जोड़ी के साथ कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड के साथ युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने अभी तक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। इन बल्लेबाजों के सामने गुजरात के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी जिसकी अगुवाई अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पराजय झेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रखी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…