सचिन के दिल की बात सुन लें रोहित शर्मा तो अर्जुन तेंदुलकर मचा देंगे कोहराम!
Updated on
30-03-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में सचिन तेंदुलकर के बाद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए। दो सीजन से वह टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इस सीजन में हर कोई यह देखना चाहता है कि अर्जुन को इस बार मौका मिलता है या नहीं। कप्तान रोहित शर्मा का अर्जुन को लेकर प्लान क्या है यह तो वही जानते हैं, लेकिन अपने आप में यह भी महत्वपूर्ण है कि सचिन के मन में क्या है।
क्या अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल डेब्यू करेंगे?
2022 सत्र के खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- मैं क्या सोच रहा हूं या क्या चाहता हूं यह मायने नहीं रखता है। अब सत्र खत्म हो चुका है। हालांकि, अब जब टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है और अर्जुन ने रणजी डेब्यू में पिता की तरह शतक बनाते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है तो उनके भी मन में होगा कि बेटा आईपीएल के लिए तैयार है।
मार्क बाउचर और रोहित शर्मा से भी पूछा गया ये सवाल
इस बारे में जब कप्तान रोहित शर्मा और कोच मार्क बाउचर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्जुन ने बॉलिंग में अच्छा किया है। उन्हें बॉलिंग के तौर पर टीम में मौका दिया जा सकता है। बता दें कि अर्जुन पिता की तरह स्पिन नहीं, बल्कि बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं, जबकि बैटिंग भी कर सकते हैं। बाएं हाथ का गेंदबाज होने उनके पक्ष में जाता है, लेकिन टीम उनके लिए क्या प्लान करती है यह देखने वाली बात है।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ली है अर्जुन ने ट्रेनिंग
अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी से ठीक पहले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से लंबी ट्रेनिंग ली थी। योगराज कड़े ट्रेनर के तौर पर जाने जाते हैं। युवराज सिंह को तोप क्रिकेटर बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। माना जा रहा है कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए सचिन तेंदुलकर ने बेटे को योगराज के पास भेजा था। योगराज ने बाद में कहा भी था कि वह दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर बनेगा। हालांकि, आईपीएल में क्या कुछ होता है यह तो समय ही बताएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…