Select Date:

'अगर सलमान का कोई बेटा होता तो...' शाहरुख ने कही बड़ी बात, सलमान बोले- मैं चाहता हूं कि आर्यन कैमरे के सामने आएं

Updated on 18-10-2025 02:29 PM
सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान , सलमान खान और आमिर खान तीनों एक प्लेटफॉर्म पर एकसाथ दिखे। यकीनन बॉलीवुड के तीन दिग्गजों का एकसाथ यूं दिखना किसी सेलिब्रेशन जैसा रहा। इन सितारों ने यहां अपनी दशकों पुरानी दोस्ती, करियर और अपनी फिल्मों को लेकर काफी सारी बातें कीं। सलमान खान ने शाहरुख के बेटे आर्यन की भी तारीफ की और बताया कि उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कितनी सफल रही।

इसी इवेंट से सामने आए 'एक्स' पर मौजूद एक वीडियो क्लिप में सलमान कहते दिख रहे हैं, 'आर्यन ने एक वेब शो, द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड बनाया और ये वाकई बहुत शानदार है। तो अब उसकी परवरिश भी वैसी ही रही होगी। वो नहीं चाहता लेकिन मैं चाहता हूं कि वो कैमरे के सामने आए, एक बेहद गंभीर पिता ...और जैसा कि मैंने पहले भी कहा, अगर आर्यन उनकी जगह लेता है तो आर्यन ही एकमात्र शख्स होगा जिसे लेकर वो खुश होंगे।'

'या अगर सलमान का कोई बेटा होता! तो...'

शाहरुख ने हंसते हुए कहा, 'या अगर सलमान का कोई बेटा होता! तो मैं चाहता कि वो इतिहास का सबसे बड़ा सितारा बनता। इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन जैसा सलमान ने कहा- आजकल सभी युवा वीडियो के बारे में बहुत तेज हो गए हैं और इससे आर्यन को बहुत मदद मिली है।'

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी

बता दें कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य की तरह है। इस शो में बॉलीवुड के भीतर चलने वाले पावर स्ट्रगल, बाहरी लोगों के सामने आने वाली चुनौतियां, फिल्मी सितारों के हालात जैसे चीजों को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं। साथ ही अन्या सिंह, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मोना सिंह और मनोज पाहवा भी लीड रोल में हैं। शो को रिलीज के बाद पॉजिटिव रिव्यू मिले जिसमें इसके शार्प राइटिंग , एक्टिंग और कैमियो की खूब तारीफ की गई। आर्यन खान द्वारा निर्देशित, यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.