Select Date:

छेड़ा तो चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब देगा भारत... दुनिया भी मान रही- 'मोदी है तो मुमकिन है'

Updated on 10-03-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब भी भाजपा चुनाव जीतती या किसी संकट से देश उबरता तो भाजपा समर्थक और नेता कहते कि मोदी है तो मुमकिन है। आगे चलकर यह नारा काफी पॉपुलर हो गया। उरी और पुलवामा के बाद जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया तो भी देश में यही नारा गूंजा। अब दुनिया भी इस बात को स्वीकार कर रही है। अमेरिकी खुफिया तंत्र ने अपने सांसदों को रिपोर्ट दी है कि अगर पाकिस्तान ने किसी भी तरह से भारत को उकसाने वाली हरकत की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उसे छोड़ेगा नहीं। पहले से कहीं ज्यादा सैन्य बल के साथ पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। यह रिपोर्ट सालाना खतरे के आकलन का हिस्सा है। अमेरिकी संसद में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई गई है। साथ ही अमेरिकी सांसदों से कहा गया है कि भारत- पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच संघर्ष हो सकता है।

अमेरिकी रिपोर्ट में भारत के बारे में क्या है

अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी की सालाना थ्रेट असेसमेंट (खतरों का आकलन) रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान और भारत- चीन के बीच सशस्त्र टकराव हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की स्थिति में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले के मुकाबले ज्यादा सैन्य ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान की शह पर ही आतंकी संगठन भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। अब पाकिस्तान ने उकसावे वाली हरकत की तो भारत जोरदार तरीके से जवाब देगा। कश्मीर में अशांति या भारत में आतंकी हमला संघर्ष का कारण बन सकता है। हालांकि दोनों देशों ने 2021 में सीजफायर नए सिरे से लागू किया है और फिलहाल दोनों देश शांति बनाए रखने के इच्छुक हैं।

चीन-भारत के संबंध तनावपूर्ण

इंटेलिजेंस कम्युनिटी की इस सालाना रिपोर्ट को अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत और चीन LAC पर शांति के लिए बातचीत कर रहे हैं। बॉर्डर को लेकर जो मुद्दे हैं, उन्हें सुलझा रहे हैं। रिपोर्ट में 2020 के तनाव का भी जिक्र किया गया है। पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसकी वजह से भारत और चीन के संबंध तनावपूर्ण रहने की संभावना है। यह तनाव कई दशकों में सबसे गंभीर है। सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं की मौजूदगी दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सशस्त्र संघर्ष के जोखिम को बढ़ाती है। साथ ही आशंका जताई गई है कि LAC पर छोटे-छोटे संघर्ष तेजी से बढ़ सकते हैं।

पाक को करारा जवाब मिलेगा

भारतीय सेना में डीजी इंफ्रेंट्री के पद से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों ही देशों के साथ संबंध अभी खराब हैं। पाक सीजफायर के बीच आतंकियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। हालांकि उसे अहसास है कि ज्यादा छेड़खानी की तो भारत छोड़ेगा नहीं। पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा हमलों के बाद यह देखा भी है। लेफ्टिनेंट जनरल कुलकर्णी ने कहा कि चीन के साथ सशस्त्र संघर्ष की अभी संभावना नहीं लगती है क्योंकि भारत की तरफ से कोई गलती नहीं होगी और चीन अभी कुछ ऐसा इसलिए नहीं करेगा क्योंकि रूस के साथ भारत भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.