Select Date:

शेयर हो तो ऐसा, निवेशकों का पैसा एक ही दिन में डबल हो गया

Updated on 03-09-2024 10:37 AM
मुंबई: सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) के शेयर आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्ट हो गए। इसने निवेशकों का पैसा एक ही दिन में डबल कर दिया। हालांकि यह आईपीओ 2838.40 करोड़ रुपये का ही था। मतलब कि बहुत कम निवेशकों को इसका शेयर अलॉट हुआ। लेकिन जिन्हें अलॉट हुआ, उनकी चांदी हो गई।

बीएसई में कैसी रही शुरुआत


बीएसई में आज संवेदी सूचकांक निगेटिव में खुले। इसके बावजूद प्रीमियर एनर्जीज के शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 540 रुपये ज्यादा या 120.22 फीसदी चढ़ कर 991 रुपये पर लिस्ट हुए। इसके बाद यह शेयर ऊंचे में 993.45 रुपये तक गए। लेकिन उसके बाद बिकवाल हावी हो गए और यह शेयर 874.45 रुपये तक गिर गया। बाद में सुबह 10 बज कर पांच मिनट पर यह सुधरते हुए 891.95 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।

कितने शेयर जारी किए गए


प्रीमियर एनर्जीज ने प्राथमिक बाजार से 2830.40 करोड़ रुपये बुक बिल्ट इश्यू के जरिए जुटाया। इसमें 1291.40 करोड रुपये मूल्य वाले 2.87 करोड़ शेयरों और 1539 करोड़ रुपये के 3.42 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) शेयर का कॉम्बिनेशन था। इस इश्यू को इन्वेस्टर्स की ओर से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। कुल मिला कर यह 74.38 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसे रिटेल कैटेगरी में 7.44 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 50.98 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 212.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

कितने में मिले थे शेयर


निवेशकों को इसके शेयर 450 रुपये में मिले थे। हालांकि इसका प्राइस बैंड 427 से 450 रुपये तय किया गया था, लेकिन निवेशकों को शेयर अपर बैंड पर ही इश्यू हुआ। यह इश्यू बीते 27 अगस्त से 29 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

क्या करती है कंपनी


प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेल, सोलर मॉड्यूल, मोनोफेशियल मॉड्यूल, बाइफेशियल मॉड्यूल, ईपीसी सॉल्यूशन और ओएंडएम सॉल्यूशन शामिल हैं। इसके तेलंगाना में पांच मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 231 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हालांकि एक साल पहले उसे 13.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.