भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा चैंपियन, जानें क्या कहता है नियम
Updated on
03-06-2023 07:42 PM
लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 7 जून से हो रही है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए लंदन ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार खिताबी भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह दूसरी बार इस मौके को ना गंवाए। हालांकि इस बीच फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी चल रहेंगे कि अगर टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया तो फिर कौन चैंपियन बनेगा।
बता दें कि टेस्ट मैच में हार-जीत के नतीजे के साथ ड्रॉ की संख्या भी बहुत अधिक रही है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगर किसी भी वजह से ड्रॉ हो जाता है तो आईसीसी के नियम के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम ऐसा नहीं चाहेगी कि वह ट्रॉफी शेयर करें। ऐसे में दोनों की कोशिश यही रहेगी कि वह हर हाल में जीत हासिल कर चैंपियन बने।
लंदन पहुंच चुकी है टीम इंडिया
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। हालांकि रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने एक बड़ी चुनौती ये होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह किस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है। पिछली बार जब टीम इंडिया दो स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी लेकिन उसकी यह योजना बुरी तरह नाकाम हो गई थी।
ऐसे में रोहित शर्मा नहीं चाहेंगे कि जो भूल न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में हुई थी दोबारा उसी को दोहरा कर चैंपियन बनने से चूक जाए। ऐसे में टीम इंडिया को एक मजबूत रणनीति के साथ ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश करना होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…