Select Date:

सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना

Updated on 05-03-2026 02:44 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि हम आपको बताने वाले हैं उन 3 इंग्लिश खिलाड़ियों के बारे में, जिनसे भारत को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। अगर ये 3 प्लेयर चले तो करोड़ों भारतीयों का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर: रफ्तार से कर सकते हैं परेशान

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस वर्ल्ड कप में लय में नजर आए हैं। अब तक वह 10 विकेट ले चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों के लिए आर्चर बड़ा खतरा हैं। आईपीएल के जरिए उनको भारत में खेलने का अच्छा अनुभव है। वह मुंबई की पिच का फायदा उठा सकते हैं।

विल जैक्स: बल्ले और गेंद दोनों से खतरनाक

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है। जैक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया है। उन्होंने टीम के लिए अहम रन बनाए हैं और विकेट भी लिए हैं। विल जैक्स ने इस विश्व कप में 191 रन बनाए हैं और 7 विकेट झटके हैं। वह भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

जोस बटलर: बड़े मैच के खिलाड़ी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अब तक इस विश्व कप में अपने रंग में नजर नहीं आए हैं। उनका बल्ला खामोश रहा है। लेकिन जोस बटलर बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। अगर मुंबई में उनका बल्ला बोला तो भारत को मुश्किल हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.