अगर यह खिलाड़ी होता तो नहीं हारती CSK, कर चुका है रोहित शर्मा को आउट
Updated on
28-04-2023 07:03 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने चेन्नई के तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और हर किसी की गेंदों के साथ खिलवाड़ किया। धोनी की कप्तानी वाली टीम को चोटिल दीपक चाहर की कमी महसूस हुई, जो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना की धुनाई देख फैंस को उस खिलाड़ी की याद जरूर आई होगी, जो या तो चोटिल हैं या फिर टीम को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।
स्विंग और पेस है सिमरजीत का हथियार, रोहित को कर चुके हैं आउट
जी हां, बिल्कुल यहां बात हो रही है सिमरजीत सिंह की। दीपक चाहर का रिप्लेसमेंट माने जाने वाले सिमरजीत को आईपीएल 2023 में मौका नहीं मिला है। वह दीपक चाहर की तरह ही चोटिल हैं। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज को महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सीजन में मौके दिए थे। उस समय सिमरजीत ने अपनी पेस और स्विंग से प्रभावित किया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा को आउट किया था।
स्टीफन फ्लेमिंग ने की थी तारीफ, बताया था भविष्य का स्टार
उस समय कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तारीफ करते हुए कहा था कि इस युवा खिलाड़ी (सिमरजीत) में जान है। वह टीम के लिए भविष्य में अच्छा कर सकता है। इसके बाद माना जा रहा था कि चेन्नई इस पेसर को टीम में मौका देगी। हालांकि, अभी तक हुए मुकाबलों में सिमरजीत बेंच पर ही नजर आए हैं। वह पूरी तरह फिट हैं या नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन धोनी जल्दी टीम बदलते नहीं हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की जगह मुंबई ने दिया था मौका, लेकिन...
सिमरजीत को मुंबई इंडियंस ने भी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिला। आईपीएल करियर की बात करें तो सिमरजीत ने 6 मैच खेलते हुए 4 विकेट झटके हैं। फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो 13 मैचों में 42 विकेट झटके हैं, जबकि लिस्ट ए में 23 मैचों में 55 विकेट उनकी झोली में है।
ऐसे धोनी ने सिमरजीत को CSK से जोड़ा
एमएस धोनी ऐसे कप्तान माने जाते हैं, जिन्हें पता है कि कब किस खिलाड़ी का कहां इस्तेमाल करना है। हो सकता है कि यह पेसर फिट होने के बाद आगे के मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे। बता दें कि CSK ने सिमरजीत को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…