मोहाली: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से ठीक पहले एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने से सिर्फ एक कदम दूर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाले पहले वनडे में अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो वह तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 आईसीसी रैंकिंग की टीम बन जाएगी। फिलहाल पाकिस्तानी टीम मेंस वनडे रैकिंग में 115 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर है। भारत के भी इतने ही पॉइंट्स है, लेकिन खेले गए मुकाबलों की संख्या के आधार पर वह दूसरे नंबर पर है। टी-20 और टेस्ट में पहले से ही नंबर-वन टीम के पास यह सुनहरा मौका है।