महिलाओं को नहीं पहनाया हिजाब तो कपड़े उतार कर सड़कों पर आ जाएंगी... ईरानी मौलवी ने ये क्या कह दिया
Updated on
14-02-2023 06:27 PM
तेहरान : ईरान में पिछले साल से हिजाब विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। 'गलत तरीके से हिजाब' पहनने के चलते गिरफ्तार की गई एक महिला की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे मुल्क में दंगे हो रहे हैं। अब तक इसमें कई लोग मारे जा चुके हैं। महिलाएं विरोध दर्ज कराने के लिए हिजाब जला रही हैं और अपने बाल काट रही हैं। इस बीच ईरान के एक मौलवी ने प्रशासन से मांग की है कि वे हर महिला का हिजाब पहनना सुनिश्चित करें, इससे पहले वे गर्मियों में 'बिना कपड़ों के' घूमने लगें।
ऐसी अजीबोगरीब मांग करने वाले मौलवी का नाम मोहम्मद नबी मूसाविफर्ड है। उसका कहना है कि सरकार को हिजाब कानून को लागू करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार मौलवी ने कहा, 'हमें अपने धार्मिक मूल्यों का संरक्षण करना होगा, भले इसके लिए हमें कई बार अदालत जाना पड़े। मौलवी ने कहा कि लोगों और समाज सेवा करने वालों को बिना हिजाब वाले लोगों के लिए काम नहीं करना चाहिए।
मौलवी का विवादित बयान
उन्होंने कहा कि लोगों को गलत तरीके से हिजाब पहनने वाली महिलाओं को चेतावनी देनी चाहिए और उदासीन नहीं रहना चाहिए। नहीं तो, वे गर्मियों में बिना कपड़ों के सड़कों पर आ जाएंगी। ईरान में 22 साल की महसा अमीनी की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें 'गलत तरीके से हिजाब पहनने' के लिए गिरफ्तार किया गया था। अमीनी के समर्थन में कई महिलाओं ने अपने हिजाब त्याग दिए हैं और रूढ़िवादी नियमों को खुलकर तोड़ रही हैं।
हिजाब न पहनने की वजह से नहीं हो रही बारिश?
पिछले महीने एक ईरानी इमाम ने देश में बारिश की कमी के लिए हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को दोषी ठहराया था, जिसकी वजह से ईरान में जल संकट खड़ा हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर के करीबी मोहम्मद-मेहदी हुसैनी हमदानी ने कहा था कि हिजाब पहनने के नियमों को तोड़कर महिलाओं ने 'देश भर में बारिश की कमी पैदा कर दी है।' इमाम ने कहा कि जो लोग हिजाब नहीं पहनते हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…