फैंस हो तो ऐसे... मिचेल मार्श को बेंगलुरु में मिला खूब प्यार, बर्थडे बॉय के रिएक्शन ने लूटी महफिल
Updated on
21-10-2023 02:57 PM
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श का बीते 20 अक्टूबर को 32वां जन्मदिन था। मार्श ने अपने बर्थडे वाले दिन पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में गजब पारी खेली। उन्होंने तूफानी शतक जड़ महफिल लूट ली। मिचेल मार्श ने पारी का आगाज करते हुए 108 गेंदों पर 121 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।
उनकी इस सेंचुरी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान को 368 रन का बड़ा लक्ष्य देने में सफल रही और 62 रन से मैच भी जीत गई। कुल मिलाकर उनका 32वां जन्मदिन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार अंदाज में बना। वहीं इस खास मौके पर भारतीय फैंस ने भी उनका दिल जीत लिया। स्टेडियम में बैठे फैंस ने बर्थडे बॉय के लिए कुछ ऐसा किया कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मिचेल मार्श को फैंस ने खास अंदाज में किया विश
दरअसल, पाकिस्तान की पारी के दौरान बर्थडे बॉय मिचेल मार्श बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में उनके जन्मदिन को और खास बनाने के लिए स्टैंड्स में बैठे फैंस को एक तरकीब सूझी। उन्होंने मार्श को बाउंड्री पर खड़ा देख उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाना शुरू कर दिया। यह देख मार्श भी काफी ज्यादा खुश हुए और उन्होंने पीछे मुड़कर फैंस की ओर देख हाथ भी हिलाया। वहीं अब इस खास मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत थी। शुरुआती दो मैच हारने के बाद 5 बार के वर्ल्ड चैंपियंस ने अच्छा कमबैक किया है।
वहीं बात करें मार्श की तो, वैसे तो मार्श एक ऑलराउंडर हैं। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करने के साथ-साथ एक मीडियम पेसर गेंदबाज भी हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप में वह शायद बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। पैट कमिंस ने उनसे पाकिस्तान के खिलाफ एक भी ओवर नहीं करवाया। वहीं अब तक खेले गए 4 वर्ल्ड कप के मैच में सिर्फ मार्श ने एक ओवर डाला है। तो यह बात तय है कि मिचेल को उनकी बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करने को कहा जा रहा है। वह इस मेगा आईसीसी इवेंट में डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज करते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…