ट्रेन से करने वाले हैं सफर तो पहले चेक कर लें लिस्ट, घंटों की देरी से चल रही हैं गाड़ियां
Updated on
19-01-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भले ही ठंड और कोहरा कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों की देरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। वहीं दर्जनों ट्रेनों की रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट्स डायवर्ड कर दिए गए हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है जिसकी वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। रेलवे की ओर से हर दिन देर से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है। आज दिल्ली-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन 4 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस दो से अधिक घंटे की देरी से चल रही है।
आज देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट में 13 से ज्यादा ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी की है। आज गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कामाख्या -दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस मेल आज एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कटिहार-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर अमरपाली एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस डेढ़ से दो घंटे की देरी से चल रही है। जहां ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। ऐसे में अगर आप भी सफर के लिए निकलने वाले हैं तो अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। आप रेलवे की पूछताछ संख्या 139 और आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ऐप पर अपने ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…