किराए पर मकान तलाश रहे हैं तो सावधान! बेंगलुरु के इस शख्स ने बताया कैसे फंसाते हैं जालसाज
Updated on
29-11-2024 04:06 PM
नई दिल्ली: अगर आप किराए के लिए मकान या फ्लैट तलाश रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। कई जालसाज किराए पर मकान तलाश रहे लोगों को ठगने के लिए बैठे हैं। ऐसा ही अनुभव बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपना अनुभव शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह सतर्कता के चलते रेंटल स्कैम में फंसने से बचे।
क्या है पूरा मामला?
स्पॉटड्राफ्ट (SpotDraft) कंपनी के सीनियर डायरेक्टर (प्रोडक्ट) रामनाथ शेनॉय ने रेंटल स्कैम से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट की तलाश कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए वेबसाइट 99acres का सहारा लिया। यहां उन्होंने अपनी पसंद के अपार्टमेंट के लिए चीजों को फिल्टर किया। इसमें यह भी शामिल था कि प्रॉपर्टी ऐसी जिसे सिर्फ मकान मालिक ने लिस्ट किया हो। यानी कोई डीलर या दलाल बीच में न हो।
इस दौरान उन्हें प्रेस्टीज पाइनवुड, कोरमंगला में एक 3BHK अपार्टमेंट पसंद आया। दो महीने की जमा राशि के साथ यह मात्र 30 हजार रुपये प्रति माह की कीमत पर था। शेनॉय ने उस फ्लैट के मालिक से संपर्क किया। उसने बताया कि वह काम के लिए मैंगलोर चला गया था और एक जिम्मेदार किराएदार की तलाश कर रहा था। जब शेनॉय ने उस अपार्टमेंट को देखने के लिए कहा तो मालिक ने कहा कि वह इसे केवल वीकेंड पर ही दिखा सकता है।
ऐसे हुआ संदेह
उस मालिक ने शेनॉय से कहा कि अगर वह इस अपार्टमेंट को किराए पर लेना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये टोकन राशि के रूप में जमा कराने होंगे। शेनॉय ने उस शख्स से पूछा कि वह मैंगलोर में वहां रह रहे हैं? क्योंकि शेनॉय खुद मैंगलोर से हैं। इसके बाद उस शख्स ने कुछ बनावटी नाम बताए। इससे शेनॉय को कुछ संदेह हुआ।
इसके बाद शेनॉय ने पेमेंट के लिए उससे UPI आईडी मांगी। शेनॉय ने लिखा, 'UPI आईडी अजीब थी, जिससे मेरा संदेह और मजबूत हो गया।' डिटेल्स देने के बाद वह मालिक शेनॉय से पेमेंट करने के लिए लगातार कहता रहा। इसके बाद शेनॉय को अहसास हो गया कि वह शख्स मालिक नहीं बल्कि कोई धोखेबाज है।
शेनॉय ने बताया कि हाल ही में उनका एक दोस्त को किराए की संपत्ति के लिए 'विजिटिंग चार्ज' की आड़ में 2000 रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अक्सर ऐसी धोखाधड़ी वाली लिस्टिंग होस्ट करते हैं, जिससे यूजर्स के लिए सही मालिक की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने अनुभव के बाद शेनॉय ने दूसरों को चेतावनी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'आप जिस प्रॉपर्टी (फ्लैट, मकान आदि) को किराए पर लेना चाहते हैं, उस प्रॉपर्टी को पहले वहां खुद जाकर देख लें। साथ ही प्रॉपर्टी के मालिक से जरूर मिलें। इस दौरान किसी भी प्रकार की टोकन राशि या किराया आदि न दें।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…