Select Date:

ई व्हीकल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, आपके मन की हर शंका का होगा समाधान यहां

Updated on 20-09-2024 11:53 AM
नई दिल्ली: नई कार खरीदने वालों के मन में आजकल सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या इलेक्ट्रिक कार खरीदना मेरे लिए सही होगा? उसकी रेंज, चार्जिंग, सर्विस वगैरह को लेकर तमाम तरह की शंकाएं रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में देश की सड़कों पर ठीक ठाक संख्या में इलेक्ट्रिक कारें दिखने लगी हैं। अकेले टाटा मोटर्स की ही 1.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस वक्त सड़क पर चल रही हैं। महिंद्रा, ह्यूंदै, बीवाईडी, एमजी समेत मर्सेडीज, बीएमडब्ल्यू, वोल्वो और आउडी भी अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर आ रही हैं। हालांकि सवाल अब भी बाकी है और पूछे जाते हैं। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हमारे संवाददाता खालिद अमीन ने जानने की कोशिश की टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स से। आइए जानते हैं उनका जवाब।'

  1. खरीददारों के मन में सबसे बड़ा सवाल उठता है, कितना चलेगी?
  2. सही कहा आपने, संभावित खरीदार ईवी को लेकर पहला सवाल यही करते हैं कि इसका रेंज क्या होगा। एक बार चार्ज करने के बाद कितनी चलेगी। आज जो गाड़ियां मार्केट में हैं वो 400 से 500 किमी तक की रेंज ऑफर कर ही रही हैं। बैटरी तकनीक पर तेजी के काम चल रहा है और जल्दी मार्केट में ऐसे इलेक्ट्रिक कारें मौजूद होंगी जो बजट सेगमेंट में भी 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकेंगी। हमारा मानना है कि इतनी रेंज आने के बाद लोगों के मन में रेंज को लेकर कोई भी सवाल बाकी नहीं रह जाएगा।
  3. आपको नहीं लगता कि इस समय वाहनों की चार्जिंग में ज्यादा टाइम लगता है?
    देश में चार्जिंग स्टेशनों का जाल तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त देश में 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि न सिर्फ ऑटो कंपनियां बल्कि बहुत सारे स्टार्टअप्स भी इस फील्ड में आ रहे हैं। आज हमारे पास ऐसे कारें हैं जो फास्ट चार्जिंग पॉइंट मिलने पर सिर्फ 20 मिनट में 100 किमी की रेंज दे सकती हैं। हाइवे पर अगर आप चाय पीने के लिए भी रुकेंगे तो बैटरी टॉप अप कर सकते हैं।
  4. इस समय मोटर वाहनों की बैटरी को बदलना बहुत महंगा नहीं है?
  5. बैटरी रिप्लेसमेंट को लेकर भी लोगों में चिंता रहती है। हालांकि ज्यादातर कंपनियां बैटरी पैक पर 8 साल या उससे भी ज्यादा की वॉरंटी दे रही हैं। हमारी रिसर्च में यह सामने आया है कि 8 साल बाद भी ऐसा नहीं है कि बैटरी खराब हो जाएगी। उसकी परफॉर्मेंस में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन अगर सही तरह से आपने बैटरी को चार्ज किया है तो 8 साल पुरानी बैटरी भी अच्छा परफॉर्म करती रहेगी।
  6. आम लोग यही समझते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां महंगी होती हैं। क्या है सच्चाई?
    कुछ साल पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल बेहद मंहगे थे। अब इसकी कीमतें कुछ घटी हैं। इस वक्त मार्केट में 7-8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ईवी मौजूद हैं। दरअसल, इस समय भारत में बैटरी सेल बनते नहीं। इसे बाहर से मंगाया जाता है। जब यहीं बैटरी सेल्स बनने लगेंगे तो इनकी कीमतों में और गिरावट आएगी। साथ ही ईवी की मेंटनेंस भी पेट्रोल या डीजल इंजन वाली कारों में काफी कम होती है क्योंकि इसमें मूविंग पार्ट्स कम होते हैं। इसलिए खरीदने के बाद लोगों को इसे चलाना सस्ता पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.