FD से मुंह मोड़ रहे हैं तो इक्विटी सेविंग्स फंड्स हैं ना, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Updated on
24-06-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: देश में ज्यादातर लोग एफडी कराना पसंद करते हैं। अब लोग अच्छे रिटर्न की तलाश में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने लगे हैं। वेल्थ मैनेजर्स का मानना है कि बढ़ते मूल्यांकन के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट से निवेश निकाल रहे निवेशक इक्विटी बचत फंडों में निवेश पर विचार कर सकते हैं। ये फंड आपके निवेश का 15 से 25 फीसदी बड़ी सरकारी कंपनियों में लगाते हैं। वहीं इक्विटी पर लगने वाले टैक्स का लाभ देते हैं। बता दें कि इक्विटी सेविंग्स फंड्स हाइब्रिड कैटेगरी के फंड हैं। वे इक्विटी, डेट और आर्बिट्रेज अवसरों के मिश्रण में निवेश करते हैं। इस कैटेगरी की एक योजना इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज में निवेश करती है, जिसमें तीन निवेश नेट लॉन्ग इक्विटी, आर्बिट्रेज प्ले और डेट का संयोजन होते हैं। नेट लॉन्ग इक्विटी एक्सपोजर आम तौर पर लार्ज-कैप कंपनियों में होता है, जो पूंजी में इजाफा करता है। वहीं आर्बिट्रेज अवसरों और डेट सिक्योरिटीज में आवंटन आय प्रदान करता है और पोर्टफोलियो के लिए स्थिर रिटर्न उत्पन्न करता है।
पोर्टफोलियो का स्ट्रक्चर क्या है?
आमतौर पर, इक्विटी पोर्टफोलियो का 65-90% हिस्सा हो सकता है। इसमें से आर्बिट्रेज अवसर 25-75% हो सकते हैं। फंड मैनेजर की रणनीति के आधार पर अनहेज्ड इक्विटी 15-40% हो सकते हैं। वहीं डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स शेष 10-35% बनाते हैं। अगर फंड मैनेजर इक्विटी पर पॉजिटिव है तो वह आमतौर पर पोर्टफोलियो में हाई एलोकेशन का ऑप्शन चुनता है। फंड मैनेजर आमतौर पर इसे 15-25% पर रखते हैं। इनमें इक्विटी में मुख्य रूप से लार्ज-कैप कंपनियां शामिल होती हैं।
इन फंड्स पर टैक्स कैसे लगता है?
इन योजनाओं का पोर्टफोलियो इस तरह से बनाया गया है कि स्टॉक और आर्बिट्रेज में निवेश की गई राशि 65% से ऊपर बनी रहे। इसलिए, टैक्सेशन के उद्देश्य से इन्हें इक्विटी म्यूचुअल फंड के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। अगर होल्डिंग अवधि एक वर्ष से कम है, तो निवेशक 15% अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करते हैं। एक वर्ष से ज्यादा की होल्डिंग अवधि और 1 लाख से अधिक लाभ के लिए 10% दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करते हैं, जिससे ये योजनाएं 30% कर स्लैब में निवेशकों के लिए आकर्षक बन जाती हैं।
किसके लिए उपयुक्त हैं?
पिछले तीन वर्षों में, वैल्यू रिसर्च के डेटा के मुताबिक, इस श्रेणी के फंड ने 9.39% का रिटर्न दिया है। वित्तीय योजनाकारों का मानना है कि ये योजनाएं तीन वर्षों में सावधि जमा से ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशकों, पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों, और शुद्ध इक्विटी फंड में उच्च अस्थिरता के बारे में चिंतित निवेशकों के लिए काम करती हैं। ये फंड आम तौर पर कम अस्थिरता वाले इक्विटी एक्सपोजर की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं और जिनकी अवधि 1-3 वर्ष होती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…