Select Date:

रोक सको तो रोक लो... अमेरिकी टैरिफ भी नहीं हिला सका हमें, देश के एक्सपोर्ट में आई तेजी, ट्रंप को होगी चिढ़

Updated on 16-09-2025 03:06 PM
नई दिल्ली: देश के व्यापार के लिए अच्छी खबर है। अगस्त 2025 में जहां देश का एक्सपोर्ट (निर्यात) बढ़ गया तो वहीं इम्पोर्ट (आयात) में कमी आई है। यानी अब सामान से ज्यादा बाहर जा रहा है। भारत ने अगस्त 2025 में कुल मिलाकर 69.16 अरब डॉलर का निर्यात किया। यह पिछले साल के अगस्त महीने से 9.34 प्रतिशत ज्यादा है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के डेटा से यह जानकारी मिली है। अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 63.25 अरब डॉलर था।

अगस्त 2025 में सामान का निर्यात 32.89 अरब डॉलर से बढ़कर 35.10 अरब डॉलर हो गया। वहीं, सेवाओं का निर्यात 30.36 अरब डॉलर से बढ़कर 34.06 अरब डॉलर हो गया। इसका मतलब है कि दोनों ही क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता थी, फिर भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया।

आयात में आई गिरावट

अगस्त में आयात में गिरावट आई है। अगस्त में व्यापार घाटा घटकर 9.88 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल यह 21.73 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा कम होना अच्छी बात है, क्योंकि इसका मतलब है कि हम निर्यात ज्यादा कर रहे हैं और आयात कम। भारत ने अगस्त 2025 में 79.04 अरब डॉलर के सामान और सेवाएं आयात कीं। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 84.99 अरब डॉलर था। इस बार आयात कम हुआ है।

निर्यातकों को मिली मदद

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और व्यापार नीति की अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय निर्यातकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह दिखाता है कि सरकार की नीति सफल रही है। इसका मतलब है कि सरकार ने जो नीतियां बनाईं, उनसे निर्यातकों को मदद मिली।

अगस्त में निर्यात बढ़ने के कई कारण हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंजीनियरिंग का सामान, रत्न और आभूषण, पेट्रोलियम उत्पाद और दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.