Select Date:

फल-सब्जियों के जूस ज्यादा पीते हैं तो अलर्ट हो जाएं, ताजगी देने के बदले बीमार कर सकता है यह

Updated on 17-03-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर के बाद हर कोई अपनी सेहत को लेकर जागरूक है। कई लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फलों और सब्जियों के रस का जूस पीते हैं, उन्हें लगता है कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा, मगर ऐसा नहीं है। ज्यादा जूस का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि शरीर को 'डिटॉक्स' (विषमुक्त) करने के लिए कच्चे फलों और सब्जियों का काढ़ा या जूस ज्यादा मात्रा में पीने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहरी सफाई की ही तरह शरीर को अंदर से साफ करते रहना भी आवश्यक माना जाता है, इसे डिटॉक्सिफिकेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में शरीर के अंदर जमा विषाक्त और अपशिष्टों को बाहर निकाला जाता है, जिससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ और विषमुक्त रह सकें। अधिकांश लोग शरीर को विषमुक्त करने के लिए फलों और सब्जियों का जूस पीते हैं।

'इंटरनेट पर वायरल जानकारी पर भरोसा ना करें'

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर पार्कों के बाहर सुबह की सैर करने वालों और जॉगर्स को फलों और सब्जियों का जूस बेचा जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इंटरनेट पर कुछ स्वयंभू स्वास्थ्य गुरु ज्यादा मात्रा में फलों और सब्जियों के जूस के सेवन को लीवर के लिए फायदमेंद बताते हैं, जबकि ज्यादा समय तक जूस का सेवन करने से शरीर के कई अगोंं को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी यह हानिकारक हो सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि साइट्रस फलों के साथ-साथ ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि पालक और चुकंदर का सेवन करने से किडनी के डैमेज होने का खतरा ज्यादा होता है। उनका कहना है कि इनमें विटामिन सी का उच्च स्तर होता है। फल शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आमतौर पर ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है और खट्टे फलों के साथ इनका सेवन करने से बचें। उन्होंने कहा है जब ज्यादा मात्रा में जूस का सेवन किया जाता है तो शरीर में ऑक्सालेट क्रिस्टल बना सकता है जो किडनी में जमा हो सकता है। जिससे पथरी और अन्य बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि हर कोई अतिसंवेदनशील नहीं होता है। यह खतरा उम्र, लिंग और आनुवंशिकी जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई पेट में दर्द, पेशाब में खून आना या पेशाब करने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

किडनी के पेशंट्स को ज्यादा खतरा

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला के प्रमुख निदेशक, नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि रोजाना हरी पत्तियों, चुकंदर और खट्टे फलों का एक गिलास रस स्वस्थ व्यक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता है, मगर किडनी के पेशंट को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह पोटेशियम और फास्फोरस भी समस्या को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर वायरल स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रामक जानकारी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं हैं। उधर बीएलके-मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट के निदेशक डॉ. विशाल सक्सेना ने कहा कि जूस लीवर के लिए तो अच्छा हो सकता है, लेकिन अन्य अंगों के लिए नुकसानदायक होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.