विदेशियों ने तो खेल कर दिया था, लेकिन हम हैं तो क्या गम है! 70 हजारी सेंसेक्स के पीछे हम भारतीयों का दम
Updated on
12-12-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: अगर आपका हेल्थ इंश्योरेंस है, तो जनवरी, 2024 से आप किसी भी हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज का लाभ ले सकते हैं। भले ही इंश्योरेंस के पैनल में उक्त हॉस्पिटल शामिल न हो। अमूमन होता यह है कि हेल्थ इंश्योरेंस होने के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज नहीं हो पाता, क्योंकि जिस कंपनी की पॉलिसी आपके पास होती है, वह कंपनी हॉस्पिटल के पैनल में नहीं होती। ऐसे में पहले आपको अपनी जेब से बिल चुकाने पड़ते हैं। सूत्रों के अनुसार, 100 पर्सेंट कैशलेस इलाज और कॉमन एम्पैनलमेंट पाने के लिए जनवरी से यह एक टैंपररी अरेंजमेंट होगा। वर्तमान में हर इंश्योरेंस कंपनी के पास अलग-अलग हॉस्पिटल्स के साथ अलग-अलग ट्रीटमेंट रेट और पैकेज हैं। ऐसे में आप जिस हॉस्पिटल में गए हैं, उसका किसी इंश्योरर के साथ अनुबंध नहीं है, तो वहां अन्य इंश्योरेंस कंपनियों की दरें लागू की जाएंगी।
सिर्फ 53 पर्सेंट को मिल रहा कैशलेस इलाज
भारत में अभी सिर्फ 53 पर्सेंट मरीजों को कैशलेस इलाज का लाभ मिल रहा है और इस अरेंजमेंट में फ्रॉड व ओवर चार्जिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कॉमन इंपैनल्ड(सभी इंश्योरेंस कंपनियों की कॉमन लिस्ट) की सुविधा लागू होने से फ्रॉड, ओवर चार्जिंग पर नकेल लगेगी। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक कि हॉस्पिटल का कॉमन पैनल लागू नहीं हो जाता। कॉमन पैनल से कंपलीट कैशलेस क्लेम संभव हो सकेगा।
रहेगी ये बड़ी सुविधा
जूनो जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ शनाई घोष के मुताबिक, इस नई पहल के बाद हर इंश्योरेंस कंपनी के ग्राहक के पास सिंगल सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क तक पहुंच होगी। ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क मिलेगा। अगर ग्राहकों के पास कोई भी इंश्योरेंस होगा, तो उनकी सभी कैशलेस हॉस्पिटल्स तक पहुंच होगी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…