Select Date:

'पॉकेट मनी चाहिए तो बाप है', प्रतीक पर बरसे राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर- इज्जत देनी है तो बाप नहीं

Updated on 23-05-2026 02:39 PM
राज बब्बर के बेटे और एक्टर आर्य बब्बर इस समय अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने पिता के स्मिता पाटिल संग अफेयर और रेखा की तरफ आकर्षण के बारे में बात की। साथ ही सौतेले भाई प्रतीक के बर्ताव पर भी बोले, जिन्होंने उनके और परिवार के साथ रिश्ता ही तोड़ लिया है। आर्य बब्बर ने कहा कि उन्होंने प्रतीक को हमेशा छोटा भाई माना और उनके मन में उनके लिए बड़े भाई जैसा प्यार रहा, पर प्रतीक ने ही परिवार से रिश्ता तोड़ लिया। उन्होंने पिता राज बब्बर को अपमानित करने और उनका फायदा उठाने के लिए भी प्रतीक को लताड़ा। आर्य बब्बर ने कहा कि जब पैसे चाहिए तो वो तुम्हारे बाप हैं, और इज्जत देनी है तो बाप नहीं।

आर्य बब्बर का प्रतीक पर पिता का फायदा उठाने का आरोप

आर्य बब्बर ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में इस बात पर हैरानी जताई कि प्रतीक उनके के साथ रियलिटी शोज में परिवार का हिस्सा बनकर गए हैं। साथ में परिवार की तरह रहे हैं। यहां तक कि वह मेरी स्टैंड-अप कॉमेडी देखने आया है और उसने तारीफ की है। पर समझ में नहीं आता कि ये 180 डिग्री का टर्न क्यों?

'पॉकेट मनी चाहिए तो बाप, समाज में इज्जत देनी है तो बाप नहीं'

आर्य बब्बर बोले, 'ये कुछ ऐसा है कि जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा है, आपको बाप से पॉकेट मनी चाहिए टू सर्वाइव। तब आपका बाप बाप है। है ना? आपके बाप ने हमारी स्मिता मां के लिए जो घर बनाकर दिया, उसमें आपको रहना है, तब वो आपका बाप है। मतलब जब आपको सारे बेनिफिट्स लेने हैं, तब वो आपके बाप हैं। पर जब आपको सोसाइटी में उन्हें इज्जत देनी है, तब वो आपका बाप नहीं है।'

प्रतीक अब राज बब्बर को पिता कहकर नहीं बुलाते

आर्य बब्बर ने आगे कहा, 'ये तो यार क्या बात हुई? अगर बड़ा भाई होने के नाते मैं उसे प्यार करता हूं, तो जहां गलत है, वहां गलत भी बोलूंगा। और यहां वह बिल्कुल गलत है। कितने बड़े दुख की बात है कि जिस स्मिता मां के लिए पापा ने हम सबको छोड़ा और चले गए, आज उसी स्मिता मां का जो बच्चा है, वो पापा को पापा नहीं मान रहा है। इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है कि तुम पहले उन्हें पापा कहकर बुलाते थे, पर अब नहीं।'

प्रतीक के पिता और परिवार संग कब-कैसे बिगड़े रिश्ते?

प्रतीक बब्बर का पिता राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी के परिवार के साथ मनमुटाव वाला रिश्ता रहा है, पर आपसी रिश्ते में तब और खटास आ गई थी, जब प्रतीक ने अपनी शादी में न तो पिता को बुलाया और ना ही उनके परिवार को। और तो और अपने नाम से पिता का सरनेम 'बब्बर' हटाकर मां स्मिता पाटिल का सरनेम लगा लिया। जहां प्रतीक बब्बर, राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं, वहीं आर्य, उनके और पहली पत्नी नादिरा बब्बर के बेटे हैं। नादिरा से शादी के बावजूद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी और वह परिवार को छोड़ उनके साथ रहने भी चले गए थे। हालांकि, स्मिता की मौत के बाद वह वापस पहली पत्नी और बच्चों के पास लौट आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.