Select Date:

सोना है तो फिर क्यों रोना है! जानिए आखिर धनतेरस पर क्यों खरीदना चाहिए सोना? इस वजह से आ सकती है तेजी

Updated on 10-11-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। आज धनतेरस है। अब दिवाली और छठ का त्योहार आने वाला है। देश में त्योहारों पर लोग जमकर सोना खरीदते हैं। सोना काफी काम आता है। यह पैसों के निवेश के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। सोने में निवेश करने के कई फायदे हैं। बीते वर्षों में सोने में लोगों का अच्छा रिटर्न मिला है। अगर आप भी निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो गोल्ड खरीदना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गोल्ड में निवेश क्यों करना चाहिए। सोने में पिछले वर्षों में कितना रिटर्न मिला है। इसमें निवेश करने के क्या फायदे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गोल्ड को आप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। गोल्ड में आने वाले समय में और अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। गोल्ड में पिछले कुछ महीनों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ साल 2023 में अब तक सोने को 10% से ज्यादा की बढ़त दिलाने में मदद की है।

आ सकता है उछाल


कोटक म्यूचुअल के फंड मैनेजर देवेंदर सिंघल के मुताबिक, ऐसा देखा गया है कि जब भी फेड बदलाव करने वाला होता है, तो सोना अगले छह महीनों में बेहतर प्रदर्शन करता है। सोने में निवेश करने पर आने वाले समय में और अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में निवेशक शानदार रिटर्न के लिए सोने में अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। साल 2022 में अच्छे प्रदर्शन के बाद वर्ष 2023 की शुरुआत में, सोने की कीमतों में तीन-चार महीनों के लिए कुछ नरमी देखी गई थी। इसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली है।

निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न


केंद्रीय बैंकों द्वारा जनवरी-सितंबर की अवधि में सोने की खरीद 800 टन के अब तक के अपने सबसे हाई लेवल पर होने से भी गोल्ड को मजबूती मिली है। यह बीते वर्ष के मुताबले 14 फीसदी ज्यादा है। कोटक म्यूचुअल के फंड मैनेजर देवेंदर सिंघल के मुताबिक, "पिछले तीन कैलेंडर वर्षों में, सोने ने दो वर्षों में दोहरे अंकों में पॉजिटिव रिटर्न दिया है। सिर्फ एक वर्ष ही निगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। यह गोल्ड में एक अच्छा रिटर्न है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.