इफ्तिखार अहमद मैदान पर भूले मर्यादा, अपने सीनियर से लड़ बैठे, अब मांग रहे माफी
Updated on
01-02-2024 02:00 PM
लाहौर: पाकिस्तान में सिंध प्रीमियर लीग मैच के दौरान दो इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। चाचू के नाम से मशहूर इफ्तिखार अहमद और पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज असद शफीक आमने सामने आ गए थे। यह घटना दूसरी पारी के 8वें ओवर में घटी जब कराची गाजी के स्पिनर अहमद ने 8वें ओवर में लरकाना चैलेंजर्स के कप्तान शफीक को आउट कर दिया। 38 साल के शफीक ने दिसंबर में ही इंटरनेशनल क्रिकेट के अलविदा कहा था।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
इफ्तिखार अहमद ने शफीक के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया। लेकिन शफीक ने व्यवहार को हल्के में नहीं लिया और इफ्तिखार की तरफ बढ़ने लगे। इफ्तिखार भी काफी नाराज दिख रहे थे और वह भी तेजी से शफीक की तरफ आए। कराची के बाकी खिलाड़ियों और मैदानी अंपायर को अहमद और शफीक को बीच-बचाव करना पड़ा। अगर सभी बीच में नहीं आते तो मामला और ज्यादा बढ़ सकता था।
इफ्तिखार ने मांग माफी
अब 33 साल के इफ्तिखार अहमद ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'मैं आज मैदान में अपने व्यवहार के लिए बेहद क्षमाप्रार्थी हूं। मुझे उस समय आवेश में आकर ऐसी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। मैंने मैच के बाद व्यक्तिगत रूप से असद शफीक भाई से माफी मांगी है और हमेशा उनके प्रति बहुत सम्मान रखता हूँ। हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है।'
मैच में क्या-क्या हुआ?
इफ्तिखार अहमद ने लीग के इस 12वें मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए कराची को 68 रनों के बड़े अंतर से जीत दिलाई। अहमद ने 43 गेंदों में पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 69 रन बनाये, जिससे कराची को 20 ओवर में 160 रन बनाने में मदद मिली। इसके बाद उन्होंने 28 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर लरकाना को पटरी से उतार दिया और उनकी पारी 15.4 ओवर में 92 रन पर सिमट गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…