Select Date:

IIT कानपुर ने बनाया आर्टिफिशल दिल, एनिमल ट्रायल शुरू

Updated on 08-05-2023 06:27 PM
कानपुर:IIT कानपुर में विकसित किए जा रहे कृत्रिम दिल 'हृदयंत्र' का एनिमल ट्रायल यानी जानवरों पर प्रयोग शुरू हो गया है। यह ट्रायल IIT की लैब के अलावा हैदराबाद की एक कंपनी में हो रहा है। प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि सबसे जरूरी काम 'हृदयंत्र' में लगे मटीरियल को टेस्ट करना है। इस काम में 6 महीने लगेंगे। जरूरत हुई तो मशीन और मटीरियल में बदलाव भी किए जाएंगे। इसके बाद गाय के बछड़े पर ट्रायल के लिए हमें भारत के बाहर भी जाना पड़ सकता है।


कितना अहम है प्रयोग?


इसे दुनिया का सबसे सस्ता और अत्याधुनिक कृत्रिम दिल बताया जा रहा है। सारे ट्रायल ठीक रहे तो यह 2025-26 में ट्रांसप्लांट के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत अधिकतम 10 लाख रुपये होगी। अभी बाजार में मौजूद ऐसी डिवाइस 25 लाख से 1 करोड़ कीमत तक की मिलती है।

कैसे बना यह दिल?


आईआईटी कानपुर की लैब में टाइटेनियम धातु से यह आर्टिफिशल हार्ट यानी कृत्रिम दिल विकसित किया जा रहा है। तकनीकी भाषा में इसे LVAD यानी Left Ventricular Assist Device कहते हैं। यह उन लोगों के काम आता है, जिनका दिल ठीक से ब्लड को पंप नहीं करता।

कैसे काम करता है?


इस LVAD डिवाइस का शेप पाइप की तरह होगा, जिसे हार्ट के एक हिस्से से दूसरे हिस्से के बीच जोड़ा जाएगा। हृदयंत्र खून को शरीर में पंप कर धमनियों के सहारे पूरे शरीर में पहुंचाएगा। देश के नामी हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. देवी शेट्टी ने हृदयंत्र को गेमचेंजर बताया है।

IIT कानपुर के प्रफेसर अमिताभ के अनुसार, हृदयंत्र का डिजाइन कंप्यूटर सिमुलेशन से तैयार किया गया है। जापानी ट्रेन मेग्लेव की तकनीक पर बन रहे हृदयंत्र की सतह खून के संपर्क में नहीं आएगी। पंप के अंदर टाइटेनियम पर ऐसे डिजाइनिंग की जाएगी कि वो धमनियों की अंदरूनी सतह की तरह बन जाए। इससे प्लेटलेट्स सक्रिय नहीं होंगे। प्लेटलेट सक्रिय होने पर शरीर में खून के थक्के जम सकते हैं। ऑक्सिजन का प्रवाह बढ़ाने वाले रेड ब्लड सेल्स भी नहीं मरेंगे।

चार्ज करना होगा


इंसानी दिल को शरीर के अंदर लोकल इलेक्ट्रिकल फील्ड से ऊर्जा मिलती है, लेकिन हृदयंत्र को बाहर से चार्ज कर ऊर्जा दी जाएगी। मशीन को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि मोटर का रोटर से संपर्क नहीं होगा। इससे कम आवाज़ और गर्मी पैदा होगी। ऐसा होगा तो ऊर्जा की मांग भी घटेगी। हृदयंत्र को शरीर में फिट करने के बाद दिल के पास से एक तार बाहर निकलेगा।

झुकने में सावधानी


हमारा शरीर हर समय अलग स्थिति में होता है। हम सोना, उठना, बैठना, झुकना और दौड़-भाग जैसे काम करते हैं। ऐसे में हृदयंत्र जैसी मेकेनिकल डिवाइस को हर एंगल पर बिना रुके ठीक काम करना चाहिए। फिलहाल हमने 3 डिग्री तक झुकने की स्वतंत्रता दी है। हृदयंत्र को हम शरीर में फिट करेंगे तो इसे 10-15 दिन में शरीर में सेट हो जाना चाहिए। 'जिनके शरीर में आर्टिफिशल हार्ट लगा है, उन्हें नहाते या कुछ करते समय चार्जिंग वायर का खयाल रखना होगा, खींचतान की तो कोई गुंजाइश नहीं होगी। हमारा प्रयास है कि 2025-26 तक क्लिनिकल ट्रायल पूरे कर लिए जाएं।

हृदयंत्र के डिजाइन और विकास में अब तक करीब 35 करोड़ रुपये निवेश किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी रकम आईआईटी कानपुर ने अपने संसाधनों, सीएसआर और भारत सरकार के फंड के अलावा डोनेशन से जुटाई है। शुरुआती फंड इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.