इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं बेटे की मां, बेटे की झलक के साथ बताया उसका नाम, 2 साल पहले हुआ था पहला बच्चा
Updated on
28-06-2025 02:32 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने दो साल के अंतराल पर अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। उसकी पहली झलक भी दिखाई है और उसका नाम भी क्या रखा है, उसकी भी जानकारी दी है। जिसके बाद इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेसेस ने उन्हें बधाई दी है। पति माइकल डोलन के साथ एक्ट्रेस की उनकी फैमिली अब पूरी हो गई है। उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। वह लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। और अब उन्होंने दूसरी बार मां बनकर सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि 19 जून, 2025 को उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उसकी क्यूट सी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और उसके नाम का भी ऐलान किया।
इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे का रखा नाम
बेटे की फोटो पर इलियाना ने लिखा, 'कीनू राफे डोलन से आपको मिलवा रही हूं। इसका जन्म 19 जून 2025 को हुआ था।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा दिल भर आया है।' प्रियंका चोपड़ा, अथिया शेट्टी, विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, करणवीर शर्मा, शोफी चौधरी, रिद्धिमा तिवारी, डब्बू मलिक, अंजना सुखानी, जहीर इकबाल समेत अन्य ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। और बेटे पर प्यार लुटाया है।
इलियाना डिक्रूज के पति और शादी
बता दें कि इलियाना ने अपने पहले बेटे का पहला जन्मदिन मनाने के कुछ समय बाद ही अक्टूबर, 2024 में बता दिया था कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को प्राइवेट रखा था। उन्होंने माइकल डोलन से 2023 में ही शादी की थी और उसी साल मां भी बनी थीं। उन्हें आखिरी बार Do Aur Do Pyaar में देखा गया था, जिसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी थे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…